शेयर बाजार में मंगलवार, 3 नवंबर को डिफेंस शेयरों ने जोरदार दौड़ लगाई। इसकी वजह बना भारतीय नौसेना का 32,000 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर, जो सरकारी शिपबिल्डिंग कंपनी Garden Reach Shipbuilders यानी GRSE को मिला है। नौसेना ने सोमवार शाम, 2 नवंबर को GRSE के साथ 5 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट युद्धपोत बनाने का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। अगले दिन बाजार खुला तो GRSE का शेयर 9.1% तक चढ़ गया। इस ऑर्डर का असर सिर्फ GRSE तक नहीं रुका, बल्कि Mazagon Dock, Cochin Shipyard, Unimech Aerospace, Solar Industries समेत कई डिफेंस शेयर भी तेजी से ऊपर गए।
