Get App

Defence Stocks: इन डिफेंस शेयरों में आएगी तेजी? सरकार ने ₹67,000 करोड़ के रक्षा सौदों को दी मंजूरी

Defence Stocks: भारत सरकार की डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) ने मंगलवार 5 अगस्त को 67,000 करोड़ रुपये के रक्षा प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इस ऐतिहासिक मंजूरी के बाद बुधवार को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), भारत डायनेमिक्स (Bharat Dynamics) और सोलार इंडस्ट्रीज (Solar Industries) जैसे डिफेंस स्टॉक्स में 1.5% तक की तेजी देखने को मिली

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Aug 06, 2025 पर 10:15 AM
Defence Stocks: इन डिफेंस शेयरों में आएगी तेजी? सरकार ने ₹67,000 करोड़ के रक्षा सौदों को दी मंजूरी
Defence Stocks: डीआरडीओ के MALE ड्रोन प्रोग्राम में HAL एक प्रमुख साझेदार है

Defence Stocks: भारत सरकार की डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) ने मंगलवार 5 अगस्त को 67,000 करोड़ रुपये के रक्षा प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इस ऐतिहासिक मंजूरी के बाद बुधवार को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), भारत डायनेमिक्स (Bharat Dynamics) और सोलार इंडस्ट्रीज (Solar Industries) जैसे डिफेंस स्टॉक्स में 1.5% तक की तेजी देखने को मिली।

इन प्रस्तावों को भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना के लिए मंजूरी दी गई है। इसमें आधुनिक सैन्य उपकरणों की खरीद से लेकर मौजूदा सिस्टम्स को अपग्रेड करने तक की योजनाएं शामिल हैं।

भारतीय सेना के लिए प्रस्ताव

DAC ने थल सेना के लिए थर्मल इमेजर आधारित नाइट साइट्स की खरीद को मंजूरी दी है। इनका इस्तेमाल इन्फेंट्री फाइटिंग व्हीकल्स (BMP-1/2/2K) और T-72 टैंकों के लिए किया जाएगा। इस सैन्य उपकरण की सप्लाई भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) पहले से करती रही है। इसलिए इस सौदे से BEL को बड़ा लाभ मिलने की संभावना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें