Defence Stocks: शेयर मार्केट में जारी गिरावट के बावजूद डिफेंस कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार 9 जनवरी को जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। दोपहर 12.10 बजे के करीब, निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स करीब 0.7 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। इंडेक्स में शामिल कई शेयर 6 प्रतिशत तक चढ़ गए।
