Defence stocks: डिफेंस कंपनियों के शेयरों में आज 19 जनवरी को तगड़ी तेजी देखने को मिली। यह तेजी इस खबर के बाद आई सरकार डिफेंस सेक्टर में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) को बढ़ावा देने के लिए नीतियों में सुधार पर विचार कर रही है। डिफेंस सेक्रेटरी राजेश कुमार सिंह ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारत की डिफेंस इंडस्ट्री बड़े विस्तार के मुहाने पर खड़ी है। उन्होंने कहा कि FDI पॉलिसी में ढील और इंडस्ट्रियल लाइसेंसिंग प्रक्रिया में सुधार भारतीय डिफेंस इंडस्ट्री की रफ्तार को तेज करेगी।
