Defence Stocks: डिफेंस शेयरों में तूफानी तेजी, 10% तक उछले गार्डन रीच, मझगांव डॉक के शेयर, क्या है कारण?

Defence Stocks: शेयर बाजार में जारी गिरावट के बीच आज 4 मार्च को डिफेंस कंपनियों के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL), मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स (GRSE) जैसी डिफेंस कंपनियों के शेयर 10 फीसदी तक उछल गए। यह तेजी यूरोपीय डिफेंस शेयरों में आई जोरदार बढ़त के कारण देखने को मिली। यूरोपीय डिफेंस कंपनियों के शेयरों में यह तेजी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद आया

अपडेटेड Mar 04, 2025 पर 2:27 PM
Story continues below Advertisement
Defence Stocks: यूरोपीय डिफेंस कंपनियों के शेयरों में नवंबर 2020 के बाद की सबसे बड़ी तेजी देखने को मिली

Defence Stocks: शेयर बाजार में जारी गिरावट के बीच आज 4 मार्च को डिफेंस कंपनियों के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL), मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स (GRSE) जैसी डिफेंस कंपनियों के शेयर 10 फीसदी तक उछल गए। यह तेजी यूरोपीय डिफेंस शेयरों में आई जोरदार बढ़त के कारण देखने को मिली। यूरोपीय डिफेंस कंपनियों के शेयरों में यह तेजी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद आया। ट्रंप ने एक बयान में यूरोप को सुरक्षा की गारंटी देने से इनकार किया है। इस बयान ने यूरोपीय नेताओं को अपनी रक्षा नीतियों और फंडिंग पर दोबावा विचार करने के लिए मजबूर कर दिया है।

भारतीय शेयर बाजार में सबसे अधिक तेजी GRSE के शेयरों में देखने को मिली, जो 9.61% की छलांग लगाकर 1,331.05 रुपये पर पहुंच गया। इसके साथ ही इस शेयर में पिछले 4 दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला आज थम गया। इसके अलावा, HAL के शेयरों में 4.49% की बढ़त देखी गई और यह 3,330 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया।

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स और कोचीन शिपयार्ड के शेयरों में क्रमशः 5.52% और 7.4% की तेजी देखने को मिली। इसके साथ ही, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयरों में भी 3% तक की तेजी देखी गई।


इससे पहले सोमवार को यूरोपीय डिफेंस कंपनियों के शेयरों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली। जर्मनी की Rheinmetall के शेयर 15% उछले, इटली की Leonardo में 17.3% की बढ़त देखी गई, और फ्रांस की Thales के शेयरों में 16.7% की तेजी आई।

ब्रिटेन की BAE Systems के शेयरों में 14.3% की बढ़ोतरी देखने को मिली, जबकि स्वीडन की Saab ने 11.6% की तेजी देखने को मिली। पूरे यूरोप के डिफेंस शेयरों को ट्रैक करने वाला 'स्टॉर्स यूरोप एयरोस्पोस एंड डिफेंस इंडेक्स' 8% उछल गया, जो नवंबर 2020 के बाद से इसमें किसी एक दिन में आई सबसे अधिक उछाल है।

इसी बीच, भारत में भारतीय वायुसेना की क्षमता बढ़ाने के लिए गठित "एम्पावर्ड कमेटी फॉर कैपेबिलिटी एन्हांसमेंट" ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अपनी रिपोर्ट 3 मार्च को सौंपी। इस रिपोर्ट में देश की रक्षा क्षमताओं को मध्यम और लंबी अवधि में मजबूत करने के लिए कई सिफारिशें की गई हैं। इनमें स्वदेशीकरण को बढ़ावा देना और प्राइवेट सेक्टर की भागीदारी को मजबूत करना शामिल है।

यह भी पढ़ें- मार्केट क्या अपने सबसे निचले स्तर के करीब है? इन तीन संकेतों से आप भी लगा सकते हैं पता

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।