Get App

Defrail Tech IPO Listing: 28% प्रीमियम पर एंट्री, फिर नीचे आया ₹74 का शेयर, नई खरीदारी से पहले चेक करें ये डिटेल्स

Defrail Tech IPO Listing: डिफ्रेल टेक रबर के पार्ट्स और कंपोनेंट्स बनाती है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं और इसके आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था। इसके आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 19, 2026 पर 4:10 PM
Defrail Tech IPO Listing: 28% प्रीमियम पर एंट्री, फिर नीचे आया ₹74 का शेयर, नई खरीदारी से पहले चेक करें ये डिटेल्स
Defrail Tech IPO Listing: डिफ्रेल टेक का ₹14 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 9-13 जनवरी तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Defrail Tech IPO Listing: रबर के पार्ट्स और कंपोनेंट्स बनाने वाली डिफ्रेल टेक के शेयरों की आज BSE SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 105 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹74 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹95.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 11% का लिस्टिंग गेन (Defrail Tech Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। ₹99.75 की ऊंचाई तक पहुंचने के बाद टूटकर यह ₹90.25 (Defrail Tech Share Price)  के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 21.96% मुनाफे में हैं।

Defrail Tech IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

डिफ्रेल टेक का ₹14 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 9-13 जनवरी तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 105.54 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 71.09 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 160.95 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 101.28 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 18,60,800 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹7.96 करोड़ इक्विपमेंट/मशीनरी की खरीदारी में, ₹1.73 करोड़ सोलर पैनल की खरीदारी और इंस्टॉलेशन और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Defrail Tech के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें