मुगलई खाने और चाट पकोड़ी के शौकीनों के लिए दिल्ली 6 फ़ूड फेस्टिवल एक बार फिर से हाज़िर है। दिल्ली 6 फ़ूड फेस्टिवल के 11 वें एडिशन में आपको मुगलों की बिरयानी से लेकर एंग्लो इंडियन डिश डाक Bunglow चिकन रोस्ट तक का स्वाद चखने का मौका मिलेगा।

अगर आप पुरानी दिल्ली की चाट और गोलगप्पों के शौकीन है लेकिन कोरोना की वजह से चांदनी चौक जैसी भीड़ -भाड़ से बचना चाहते हैं तो आइए आपको दिखाते हैं कि इसका लुत्फ आप कहां और कैसे उठा सकते हैं।

पुरानी दिल्ली की चाट देश भर में मशहूर है और दिल्ली 6 फ़ूड फेस्टिवल के एंट्री पॉइंट पर आपको इसका स्वाद मिलेगा। यहां गरमा -गरम मटर कुलचा मिलेगा और इसके आगे गोलगप्पे और साथ ही देसी घी की टिक्की मिलेगी।

टिकी ,भल्ले पपड़ी और भेल पूरी के तीखे और नमकीन स्वाद के बाद आप चाँदनी चौक की कई सौ साल पुरानी दौलत की चाट का लुत्फ उठा सकते है, इस चाट की खास बात ये है कि ये नवंबर से फरवरी के बीच ही मिलती है।

अब maincourse की बात करें तो थाली में दाल रायसीना, नवरत्न कोरमा और नॉनवेज में बिरयानी, डाक bunglow मुर्गी roast और रेलवे मटन करी मिलेगी।

भरपेट खाने के बाद आप यहाँ बेफवा चाय, फालूदा कुल्फी और चमन बहार पानवाले के स्पेशल पान का मज़ा भी ले सकते है और अगर आप ढ़ाई किलो की टिक्की खा लेते है तो crowne प्लाजा में एक दिन का फ्री स्टे भी जीत सकते है, ये फ़ूड फेस्टिवल 6 मार्च तक चलेगा, जहां बफ़ेट प्राइस 2099 रुपए रखा गया है, तो अगर आप भी एक मजेदार फैमिली डे आउट का प्लान कर रहे है तो दिल्ली 6 फूड फेस्टिवल जरूर जाएं।



सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।