कोरोना की मार से जूझ रहे श्रमिक वर्ग को राहत देने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा एलान किया है। अब उन्होंने सभी शेड्युल कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। दिल्ली सरकार ने अपने एक बयान में कहा है कि यह निर्णय 1 अप्रैल से लागू होगा और इसके दायरे में सभी कुशल, अकुशल और अर्धकुशल श्रमिक आएंगे।
