Semaglutide Patent Dispute: दिल्ली हाईकोर्ट ने डेनमार्क की दवा कंपनी Novo Nordisk की मशहूर एंटी-डायबिटिक और एंटी-ओबेसिटी दवा Semaglutide से जुड़े पेटेंट विवाद में अहम अंतरिम आदेश जारी किया है। कोर्ट ने Dr. Reddy’s Laboratories और OneSource Specialty Pharma को भारत में इस दवा की बिक्री और मार्केटिंग से रोक दिया है। हालांकि, उन्हें ऐसे देशों में अपनी दवा निर्यात की अनुमति दी है, जहां Novo Nordisk का पेटेंट लागू नहीं है।
