Get App

Delhivery Q3 Results: लॉजिस्टिक्स कंपनी का मुनाफा 58% बढ़ा, रेवेन्यू और मार्जिन में भी तगड़ा उछाल

Delhivery Q3 Results: Delhivery ने दिसंबर तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा 58.4% बढ़ा, जबकि रेवेन्यू और EBITDA में भी मजबूत उछाल देखने को मिला। PTL बिजनेस की ग्रोथ और बेहतर मार्जिन ने प्रदर्शन को सहारा दिया। जानिए पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 31, 2026 पर 5:51 PM
Delhivery Q3 Results: लॉजिस्टिक्स कंपनी का मुनाफा 58% बढ़ा, रेवेन्यू और मार्जिन में भी तगड़ा उछाल
Delhivery के शेयर शुक्रवार, 31 जनवरी को NSE पर 3.53% की तेजी के साथ ₹426.35 पर बंद हुए।

Delhivery Q3 Results: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी Delhivery ने दिसंबर तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 58.4% बढ़कर ₹39.6 करोड़ रहा। बेहतर वॉल्यूम ग्रोथ और ऑपरेटिंग लीवरेज से मुनाफे को अच्छा सहारा मिला।

तिमाही के दौरान Delhivery का रेवेन्यू 18% बढ़कर ₹2,804 करोड़ पहुंच गया। पिछले साल की समान अवधि में यह ₹2,378 करोड़ था। बढ़ती डिलीवरी वॉल्यूम का सीधा असर टॉपलाइन पर दिखा।

EBITDA और मार्जिन में तेज सुधार

Delhivery का EBITDA एक साल पहले के ₹103 करोड़ से बढ़कर ₹208.5 करोड़ हो गया, यानी यह दोगुने से ज्यादा रहा। इसके साथ ही ऑपरेटिंग मार्जिन 4.3% से बढ़कर 7.4% पर पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें