Delta Autocorp IPO Listing: 'Deltic' ब्रांड की इलेक्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया गाड़ियां बनाकर बेचने वाली डेल्टा ऑटोकॉर्प के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 342 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 130 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 175.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 34.62 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Delta Autocorp Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 183.75 रुपये (Delta Autocorp Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया। फिर मुनाफावसूली के चलते टूटकर यह 166.25 रुपये के लोअर सर्किट तक आ गया। दिन के आखिरी में यह हल्का सा रिकवर होकर 169.00 रुपये पर बंद हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक अब 30 फीसदी मुनाफे में हैं।
