गेमिंग और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी डेल्टा कॉर्प (Delta Corp) को बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा बेंच से बड़ी राहत मिली है। इसका आज शेयरों पर शानदार असर दिख रहा है। बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा बेंच ने डेल्टा कॉर्प और इसकी सब्सिडियरीज की रिट याचिकाओं पर टैक्स अधिकारियों को डेल्टा कॉर्प के खिलाफ 16,193 करोड़ रुपये के टैक्स नोटिस पर कोई अंतिम आदेश पारित नहीं करने को कहा है। इसके चलते आज डेल्टा कॉर्प के शेयरों की खरीदारी बढ़ी गई। शुरुआती कारोबार में बीएसई पर यह 8.23 फीसदी उछलकर 140.70 रुपये (Delta Corp Share Price) पर पहुंच गया। मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी नरमी आई और दिन के आखिरी में यह 3.62 फीसदी की मजबूती के साथ 134.70 रुपये पर बंद हुआ है।
