Demat account: अपने डीमैट अकाउंट का Two-factor authentication सिर्फ 5 मिनट में ऐसे करें

यूजर आईडी के साथ मेंबर्स बायोमिट्रिक ऑथेन्टिकेशन कर सकते है। या इसके अलावा भी कई ऑप्शन हैं

अपडेटेड Oct 01, 2022 पर 11:02 AM
Story continues below Advertisement
अगर आपने ये काम नहीं किया तो सोमवार 3 अक्टूबर से आप शेयर खरीद-बेच नहीं पाएंगे

Demat account two factor authentication: सभी डीमैट अकाउंट होल्डर्स को 30 सितंबर तक का वक्त दिया गया था कि वो अपने डीमैट अकाउंट को टू फैक्टर ऑथेंन्टिकेशन (two-factor authentication) करना है। अगर आपने कल शुक्रवार तक ऐसा नहीं किया तो आपको सोमवार 3 अक्टूबर 2022 को अपना डीमैट अकाउंट खोलने में परेशानी हो सकती है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने अपने सर्कुलर में कहा है कि सभी डीमैट अकाउंट होंल्डर 30 सितंबर तक टू फैक्टर ऑथेन्टिकेशन करने के लिए कहा था।

सर्कुलर में यह भी कहा है कि यूजर आईडी के साथ मेंबर्स बायोमिट्रिक ऑथेन्टिकेशन कर सकते है। या इसके अलावा भी कई ऑप्शन हैं।

1 Knowledge factor – इसके बारे में सिर्फ यूजर को पता होता है, जैसे पासवर्ड और पिन। क्लाइंट्स को एसएमएस और ईमेल दोनों के जरिए ओटीपी ले सकते हैं।


2 Possession factor – ये सिर्फ यूजर के पास होता है। जैसे ओटीपी, सिक्योरिटी टोकन, ऑथेन्टिकेट करने वाले ऐप्स जिसका ओटीपी आपके मोबाइल नंबर पर आता है। ऐसे मामले जिसमें बायोमीट्रिक ऑथन्टेकेशन मुमकिन नहीं है, मेबर्स को नॉलेज फैक्टर का इस्तेमाल करना होगा। इसमें पासवर्ड/पिन, पॉजेशन फैक्टर (OTP/सिक्योरिटी टोकन) और यूजर आईडी हो सकता है।

यहां जाने कैसे करना होगा two-factor authentication

सर्कूलर के मुताबिक बायोमिट्रिक ऑथेन्टिकेशन पासवर्ड, पिन और ओटीपी या सिक्योरिटी टोकन से कर सकते हैं। एक बार ऑथेन्टिकेशन के बाद आप अपना डीमैट अकाउंट ऑपरेट कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ज्यादातर स्टॉक ब्रोकर्स सेकेंड ऑथन्टेकेशन फैक्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें पासवर्ड शामिल नहीं है। हालांकि, पासवर्ड और पिन दोनों ही नॉलेज फैक्टर्स हैं।

जिरोधा के क्लाइंट को ऐसे करना होगा ऑथेन्टिकेट

स्टॉक ब्रोकर जिरोधा ने भी अपनी वेबसाइट पर बताया है। उसने कहा है कि एक्सचेंज के नए रेगुलेशंस के मुताबिक, 30 सितंबर, 2022 से पहले डीमैट अकाउंट में लॉग-इन के लिए टीओटीपी टू-फैक्टर (TOTP) ऑथेन्टिकेशन जरूरी है। ऐसा नहीं होने पर कस्टमर्क ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। TOTP का मतलब टाइम-बेस्ट वन-टाइम पासपर्ड है। ट्रेडिशनल ओटीपी से आपको ईमेल या एसएमएस के जरिए मिलेगा और उससे टीओटीवी ऐप से जेनरेट किया जाएगा। ये डालने पर आप डीमैट अकाउंट ऑपरेट कर पाएंगे। यह ऐप आपके फोन में होता है। यह टीओटीपी सिर्फ 30 सेकेंड के लिए वैलिड होता है।

ICICI डायरेक्ट के ग्राहक ऐसे कर पाएंगे ऑथेन्टिकेट

1 वेब पोर्टल पर जाकर प्रोफाइल सेक्शन में जाकर डीमैट अकाउंट खोलना होगा।

2 पासवर्ड या सिक्योरिटी ऑप्शन पर क्लिक करना और फिर two-factor authentication पर क्लिक करना होगा।

3 आपके ई-मेल आईडी पर पासवर्ड आएगा।

4 OTP डालिए। आपका अकाउंट फिंगरप्रिंट के लिए बोलेगा। आपको QR कोड स्कैन करना होगा ताकि आपका अकाउंट एड हो जाए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।