Stock Market Holiday: आज 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर BSE और NSE में छुट्टी, शेयरों में नहीं होगी ट्रेडिंग

Stock Market Holiday: शेयर बाजार में हर शनिवार और रविवार के अलावा कुछ दूसरे खास मौकों और सार्वजनिक अवकाशों पर भी छुट्टी रहती है। BSE पर इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट्स, NDS-RST, ट्राई पार्टी रेपो सेगमेंट्स के लिए ट्रेडिंग हॉलिडे है

अपडेटेड May 01, 2026 पर 7:00 AM
कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में शाम का सेशन ओपन रहने वाला है।

आज 1 मई को देश के शेयर बाजारों में छुट्टी रहेगी। इसके पीछे वजह है- महाराष्ट्र दिवस। इस मौके पर BSE और NSE दोनों पर इक्विटी में ट्रेडिंग बंद रहने वाली है। दोनों स्टॉक एक्सचेंजों की हॉलिडे लिस्ट में यह छुट्टी मौजूद है। बता दें कि शेयर बाजार में हर शनिवार और रविवार के अलावा कुछ दूसरे खास मौकों और सार्वजनिक अवकाशों पर भी छुट्टी रहती है। 1 मई को मजदूर दिवस/अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस और बुद्ध पूर्णिमा भी है।

BSE पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, 1 मई को BSE में इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट्स, NDS-RST, ट्राई पार्टी रेपो सेगमेंट्स के लिए ट्रेडिंग हॉलिडे रहेगा। वहीं इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट्स (EGR) और कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में शाम का सेशन (शाम 5 बजे से 11:30/11:55 बजे तक) ओपन रहने वाला है।

इसी तरह NSE में भी कमोडिटी डेरिवेटिव्स में सुबह के सेशन में ट्रेडिंग बंद रहेगी लेकिन शाम के सेशन (शाम 5 बजे से 11:30/11:55 बजे तक) में ट्रेडिंग चालू रहेगी। वहीं इक्विटीज, इक्विटी डेरिवेटिव्स, म्यूचुअल फंड्स, सिक्योरिटी लेंडिंग एंड बॉरोइंग स्कीम्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, कॉरपोरेट बॉन्ड्स, न्यू डेट सेगमेंट्स, निगोशिएटेड ट्रेड रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म और इंट्रेस्ट रेट डेरिवेटिव्स सेगमेंट्स में छुट्टी रहेगी।


अब 28 मई को बाजार रहेगा बंद

मई महीने में इसके बाद शेयर बाजार गुरुवार, 28 मई को बंद रहेंगे। मौका बकरीद का होगा। BSE पर कमोडिटी डेरिवेटिव्स व EGR सेगमेंट्स और NSE पर कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में शाम के सेशन को छोड़कर अन्य सभी सेगमेंट्स में ​ट्रेडिंग नहीं होगी।

बाकी बचे साल में शनिवार-रविवार के अलावा और कब बाजार रहेगा बंद

26 जून: मुहर्रम

14 सितंबर: गणेश चतुर्थी

2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती

20 अक्टूबर: दशहरा

10 नवंबर: दिवाली-बलिप्रतिपदा

24 नवंबर: प्रकाश पर्व श्री गुरु नानक देव

25 दिसंबर: क्रिसमस

शनिवार/रविवार को पड़ रही छुट्टियां

15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस

8 नवंबर: दिवाली लक्ष्मी पूजन

दिवाली के मौके पर मुहूर्त ट्रेडिंग रविवार, 8 नवंबर 2026 को होगी। मुहूर्त ट्रेडिंग का समय बाद में घोषित किया जाएगा।

Market Outlook: गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार,जानिए 4 मई को कैसी रह सकती है इसकी चाल

गुरुवार, 30 अप्रैल को सेंसेक्स 582.86 अंक या 0.75 प्रतिशत टूटकर 76,913.50 पर बंद हुआ था। निफ्टी 180.10 अंक या 0.74 प्रतिशत गिरकर 23,997.55 पर बंद हुआ था। कच्चे तेल के ऊंचे स्तर, वैश्विक बाजारों की कमजोरी और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से शेयर बाजार में गिरावट आई।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।