ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों और कमजोर आंकड़ों के बावजूद पिछले हफ्ते 2% भागा बाजार, रुपये में भी आई मजबूती

अगल-अलग सेक्टर पर नजर डालें तो बीएसई पावर इंडेक्स 7.4 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं कैपिटल गुड्स में 6 फीसदी की तेजी देखने को मिली जबकि रियल्टी इंडेक्स 5 फीसदी भागा।

अपडेटेड Jan 15, 2022 पर 10:23 AM
14 जनवरी को समाप्त हफ्ते में सेसेंक्स 1,478.38 अंक यानी 2.47 फीसदी की बढ़त के साथ 61,223.03 के स्तर पर बंद हुआ।

बीते हफ्ते की शुरुआत बाजार ने मजबूती के साथ की थी और लगातार 4 कारोबारी दिन इसमें तेजी देखने को मिली। पिछले हफ्ते बेंचमार्क इंडेक्स ने सभी अहम बांधाओं को पार कर लिया। निफ्टी एक बार फिर 18000 का स्तर हासिल करता नजर आया । वहीं सेसेंक्स फिर से 61,000 के पार चला गया ़। ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों और घरेलू के साथ-साथ अमेरिका के कमजोर मैक्रो आंकड़ों के बावजूद बाजार में तेजी रही। अमेरिका में महंगाई 4 दशकों के शिखर पर पहुंच गई लेकिन इसी बीच तीसरी तिमाही के कंपनी नतीजों के मौसम की मजबूत शुरुआत ने बाजार में जोश भरने का काम किया।

14 जनवरी को समाप्त हफ्ते में सेसेंक्स 1,478.38 अंक यानी 2.47 फीसदी की बढ़त के साथ 61,223.03 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 443.1 अंक यानी 2.48 फीसदी की मजबूती के साथ 18255.8 के स्तर पर बंद हुआ।

बीते हफ्ते बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 3 फीसदी भागा। इस इंडेक्स में शामिल 100 से ज्यादा शेयरो में 10 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ देखने को मिली। इसमें Gujarat Mineral Development Corporation, Ajmera Realty, Greaves Cotton, Deepak Fertilizers, BCL Industries, Kellton Tech Solutions and Urja Global के नाम शामिल है । वहीं GNA Axles, BGR Energy Systems, Shriram EPC और Hikal में 10-25 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।


गोल्ड की कीमतों में बढ़ोतरी लेकिन लाइफ टाइम हाई से अभी भी 8400 रुपये नीचे, जानिए क्या है निवेश के मौके

इस अवधि में बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 2.4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। Adani Power, RBL Bank, Indian Hotels Company, Federal Bank, Container Corporation of India, Hindustan Aeronautics और Mahindra & Mahindra Financial Services बीएसई मिडकैप के टॉप गेनर में रहें। वहीं Vodafone Idea, PI Industries, Gland Pharma, Abbott India और Steel Authority of India टॉप लूजर रहें।

बीते हफ्ते बीएसई लॉर्जकैप इंडेक्स 2.4 फीसदी भागा। Adani Green Energy, Adani Transmission, Adani Enterprises, Bandhan Bank और Interglobe Aviation और Larsen & Toubro जैसे शेयरों में 7-19 फीसदी की तेजी देखने को मिली। वहीं Wipro, Avenue Supermarts और Asian Paints में 5-10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

बीते हफ्ते बीएसई सेसेंक्स में Reliance Industries के मार्केट में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली। उसके बाद Infosys, Tata Consultancy Services और Housing Development Finance Corporation का नंबर रहा। दूसरी तरफ Wipro, Asian Paints और Hindustan Unilever के मार्केटकैप में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली।

अगल-अलग सेक्टर पर नजर डालें तो बीएसई पावर इंडेक्स 7.4 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं कैपिटल गुड्स में 6 फीसदी की तेजी देखने को मिली जबकि रियल्टी इंडेक्स 5 फीसदी भागा।

बीते हफ्ते एफआईआई ने भारतीय बाजार में 4,002.94 करोड़ रुपये की बिकवाली की जबकि घरेलू फंडों ने 3629.03 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

साप्ताहिक आधार पर देखें तो पिछले हफ्ते डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती आती दिखी और यह 15 पैसे की बढ़त के साथ 74.15 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि 7 जनवरी को डॉलर के मुकाबले रुपया 74.30 पर बंद हुआ था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।