एक हफ्ते की पिटाई के बाद टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी स्टॉक में 30 नवंबर को जोर दार रिकवरी देखने को मिली है। आज के कारोबार में इन सेक्टरों के शेयरों पर कोरोना के नए वैरिएंट Omicron से जुड़ी चिंता का भी कोई असर नहीं देखने को मिला है। आज इंट्राडे में Lemon Tree Hotels, EIH Associated, The Byke Hospitality, Indian Hotels और Chalet Hotels जैसे हॉस्पिटैलिटी शेयरों में 4-8 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है। बाजार जानकारों का कहना है कि करोना के नए वैरिएंट के डर से बाजार में आया गिरावट का दौर अब थम रहा है।
