केंद्र सरकार देश के अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री शादी शगुन योजना चलाती है। इस योजना के तहत स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुकी लड़कियों को शादी के पहले सरकार शगुन के तौर पर 51,000 देती है।
इस लाभ का फायदा मुस्लिम समुदाय की लड़कियों को फायदा मिलता है। सरकार इस योजना से समुदाय के अभिभावकों को अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती है।
ये योजना अगस्त, 2017 से चलाई जा रही है। इस योजना का लाभ उन लड़कियों को मिलता है, जिन्हें स्कूल में बेगम हजरत महल राष्ट्रीय छात्रवृत्ति का लाभ मिला हुआ है।
लाभ उठाने के लिए होनी चाहिए ये योग्यता-
- शादी शगुन योजना का लाभ मुस्लिम समाज की उन लड़कियों को मिलता है, जिन्होंने शादी से पहले स्नातक की डिग्री ले रखी है।
- स्नातक की डिग्री मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से होनी चाहिए।
- इसका लाभ उन्हें ही मिलेगा जिन्होंने स्कूल में बेगम हजरत महल राष्ट्रीय छात्रवृत्ति का लाभ उठाया होगा।
- लड़की के पास भारत की नागरिकता होनी चाहिए।
- माता-पिता की सालाना आमदनी दो लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
