देवयानी इंटरनेशनल के शेयर्स में खरीदारी, बिक्री या होल्ड करने में से क्या चुनना चाहिए

कंपनी के स्टॉक की सोमवार को पब्लिक ऑफर के प्राइस से लगभग 56% अधिक पर लिस्टिंग हुई

अपडेटेड Aug 16, 2021 पर 5:29 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

देवयानी इंटरनेशनल के शेयर की स्टॉक एक्सचेंज पर सोमवार को मजबूत लिस्टिंग हुई। इस शेयर ने IPO के प्राइस से लगभग 56 प्रतिशत प्रीमियम पर कारोबार शुरू किया। स्टॉक मार्केट के एक्सपर्ट्स का मानना है कि पिज्जा हट और कोस्टा कॉफी जैसे ब्रांड्स की इस सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी का शेयर अभी भी पॉजिटिव दिख रहा है और इसे 6-8 महीनों के लिए होल्ड किया जा सकता है।

कंपनी के मजबूत नेटवर्क, ग्रोथ की संभावना के कारण इस शेयर का प्राइस अगले 6-8 महीनों में 200 रुपये तक जा सकता है।

TATA STEEL पर जानिये दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की रिपोर्ट और निवेश नजरिया

इस शेयर को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को 97 रुपये का स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी गई है। QSR इंडस्ट्री के लिए अच्छी संभावना का फायदा इस कंपनी को भी मिलेगा। देवयानी इंटरनेशनल ने कहा है कि अगर कोरोना की तीसरी लहर का अधिक असर नहीं होता तो वह अगले फाइनेंशियल ईयर में प्रॉफिट में आ सकती है।

कंपनी के पब्लिक ऑफर में शेयर्स का अलॉटमेंट नहीं पाने वाले इनवेस्टर्स इसे 125-130 रुपये के बीच खरीद सकते हैं। उन्हें 97 रुपये पर स्टॉप लॉस रखना चाहिए।

देवयानी इंटरनेशनल का शेयर सोमवार को 140.90 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो इसके 86 से 90 रुपये के इश्यू प्राइस से लगभग 56 प्रतिशत अधिक है।


कंपनी का 1,838 करोड़ रुपये का पब्लिक ऑफर 6 अगस्त को बंद हुआ था और इसे 116.71 गुणा सब्सक्रिप्शन मिला था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।