Diwali Stocks 2025: इन 3 शेयरों से दिवाली हो सकती है धमाकेदार, आनंद राठी के नरेंद्र सोलंकी ने लगाया दांव
Diwali Stocks 2025: नए संवत की शुरुआत में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। निफ्टी पिछले साल की दिवाली 2024 से अब तक सिर्फ 4% का रिटर्न ही दे पाया। ऐसे में निवेशक अब नए संवत में सेंसेक्स और निफ्टी से बेहतर रिटर्न की उम्मीद कर रहे हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि संवत 2082 मिडकैप शेयरों का प्रदर्शन बेहतर रह सकता है
Diwali Stocks 2025: नरेंद्र सोलंकी ने दिवाली के लिए BSE, फिएम इंडस्ट्रीज और ब्लैकबक को चुना हैं
Diwali Stocks 2025: नए संवत की शुरुआत में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। निफ्टी पिछले साल की दिवाली 2024 से अब तक सिर्फ 4% का रिटर्न ही दे पाया। ऐसे में निवेशक अब नए संवत में सेंसेक्स और निफ्टी से बेहतर रिटर्न की उम्मीद कर रहे हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि संवत 2082 मिडकैप शेयरों का प्रदर्शन बेहतर रह सकता है। जीसटी दरों में कटौती और बढ़ते कंज्यूमर डिमांड से इन शेयरों को सपोर्ट मिल सकता है।
आनंद राठी फाइनेंशियल सर्विसेज के फंडामेंटल रिसर्च हेड, नरेंद्र सोलंकी का मानना है कि इस संवत में निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो में घरेलू ग्रोथ से जुड़े सेक्टरों पर फोकस बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा, “हम ऑटो, हॉस्पिटल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टरों पर बुलिश हैं। ये सभी सेक्टर्स भारत की ग्रोथ स्टोरी के केंद्र में हैं।"
उन्होंने दिवाली के मौके पर तीन धमाकेदार स्टॉक पिक्स सुझाए हैं। इनमें BSE, फिएम इंडस्ट्रीज और ब्लैकबक शामिल हैं।
1. बीएसई (BSE)
BSE ने पिछले एक साल में 50% से ज्यादा रिटर्न दिया है। सोलंकी का कहना है कि डेरिवेटिव्स सेगमेंट के विस्तार और प्राइमरी मार्केट में तेजी की उम्मीद को देखते हुए, एक्सचेंज के लिए अगले कुछ साल बेहद मजबूत दिख रहे हैं।
उन्होंने कहा, “BSE ने अब तक 600 से ज्यादा SME लिस्टिंग्स हासिल की हैं। IPO मार्केट का हालिया रिवाइवल एक्सचेंज के लिए शानदार मौका लेकर आया है।” उन्होंने आगे कहा कि SEBI के हालिया रुख में ढील के चलते वीकली एक्सपायरी नियमों में राहत मिल सकती है, जिससे डेरिवेटिव्स कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी।
सोलंकी के मुताबिक, “SEBI का पूरा फोकस मार्केट की गहराई और सहभागिता बढ़ाने पर है, इसलिए हमें BSE के लिए रेग्युलेटरी मोर्चे पर कोई बड़ी नकारात्मकता नहीं दिखती।” उन्होंने कहा कि इन सब पहलुओं को देखते हुए BSE का शेयर अगले 2–3 सालों में 2,800 रुपये के टारगेट तक जा सकता है, जिससे यह एक लॉन्ग-टर्म पोर्टफोलियो स्टॉक बन जाता है।
2. फिएम इंडस्ट्रीज (Fiem Industries)
सोलंकी लिस्ट में दूसरा स्टॉक है फिएम इंडस्ट्रीज। यह ऑटोमोटिव लाइटिंग सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली देश की प्रमुख कंपनियों में से एक है। यह कंपनी दोपहिया, चारपहिया और इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनियों को सप्लाई करती है और LED लाइटिंग पोर्टफोलियो को लगातार विस्तार दे रही है।
कंपनी का नया 100 करोड़ रुपये का कैपेक्स प्रोजेक्ट FY26 से ग्रोथ को नई रफ्तार देने की उम्मीद रखता है। सोलंकी ने कहा, “फिएम की रणनीति दोपहिया से पैसेंजर व्हीकल की ओर शिफ्ट कर मार्जिन और वैल्यूएशन को सुधार रही है। FY27 की कमाई के मुकाबले यह 16–17x पर अब भी आकर्षक वैल्यूएशन पर है।”
GST में राहत, ऑटो सेक्टर की मजबूत फेस्टिव सेल्स और बढ़ती उपभोक्ता मांग से फिएम इंडस्ट्रीज को बड़ा लाभ मिलने की संभावना है।
3. ब्लैकबक (BlackBuck)
तीसरा नाम है ब्लैकबक। इसे पहले जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस लिमिटेड के नाम से जाना जाता था। यह भारत के ट्रकिंग इकोसिस्टम के लिए एक डिजिटल लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म है। कंपनी का एसेट-लाइट बिजनेस मॉडल, बढ़ता यूजर बेस और सरकार का लॉजिस्टिक्स सुधारों पर फोकस, इसके लिए जबरदस्त ऑपरेटिंग लेवरेज बना रहे हैं।
सोलंकी कहते हैं, “यह एक हाई-ग्रोथ और हाई-ऑपरेटिंग-लेवरेज कहानी है। एसेट-लाइट मॉडल होने के कारण नई कमाई सीधा मुनाफे में जुड़ती है।”
पिछले एक साल में स्टॉक ने 170% की शानदार उछाल दर्ज की है। हालांकि सोलंकी का कहना है कि इस शेयर में अभी भी मीडियम से लॉन्ग-टर्म में दमदार ग्रोथ की संभावना बनी हुई है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।