Get App

Dhanwel Seeds लिस्ट होते ही लोअर सर्किट पर, ₹99 के शेयरों ने खुदरा निवेशकों को इस कारण दिया अधिक शॉक

Dhanwel Seeds IPO Listing: धनवेल हाइब्रिड सीड्स अलग-अलग प्रकार की फसलों और सब्जियों के बीज तैयार कर इन्हें बेचती है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 26, 2026 पर 4:23 PM
Dhanwel Seeds लिस्ट होते ही लोअर सर्किट पर, ₹99 के शेयरों ने खुदरा निवेशकों को इस कारण दिया अधिक शॉक
Dhanwel Seeds IPO Listing: धनवेल हाइब्रिड सीड्स का ₹27 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 19-21 अगस्त तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Dhanwel Seeds IPO Listing: बीज कंपनी धनवेल हाइब्रिड सीड्स के शेयरों की आज BSE SME पर एकदम फ्लैट एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और हर कैटेगरी के लिए आरक्षित हिस्सा पूरा भर भी नहीं पाया था। इसके आईपीओ के तहत ₹99 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹99.00 पर यानी एकदम फ्लैट एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर टूट गए। टूटकर यह ₹94.05 (Dhanwel Seeds Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 5% घाटे में हैं।

Dhanwel Seeds IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

धनवेल हाइब्रिड सीड्स का ₹27 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 19-21 अगस्त तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 1.65 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 1.00 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 0.24 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 3.08 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 27 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹7.60 करोड़ कर्ज हल्का करने, ₹11.60 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Dhanwel Seeds के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें