प्लास्टिक पैकेजिंग सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली धवल पैकेजिंग की 6 अगस्त को शेयर बाजार में शुरुआत ने IPO निवेशकों को खुश कर दिया। कंपनी का शेयर BSE SME पर 13.4 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 110 रुपये पर लिस्ट हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 153 करोड़ रुपये से ज्यादा है। IPO के लिए फाइनल इश्यू प्राइस 97 रुपये प्रति शेयर था। बाद में शेयर लिस्टिंग प्राइस से लगभग 2 प्रतिशत बढ़त के साथ 112 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का 36.36 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 35.52 गुना भरा था।
