Get App

20% के घाटे पर लिस्ट हुए शेयर, बेचने की लगी होड़, IPO निवेशकों को पहले दिन तगड़ा झटका

Dhillon Freight Carrier IPO Listings: ढिल्लों फ्रेट कैरियर के शेयरों की लिस्टिंग कमजोर रही। कंपनी के शेयर मंगलवार 7 अक्टूबर को BSE SME प्लेटफॉर्म पर करीब 20% के भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट हुए। कंपनी के शेयरों ने 57.6 रुपये प्रति शेयर के भाव पर स्टॉक एक्सचेंज पर एंट्री की। जबकि इसका आईपीओ प्राइस 72 रुपये था। इस तरह कंपनी के लिस्टिंग पर आईपीओ निवेशकों को करीब 20 प्रतिशत का नुकसान सहना पड़ा है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Oct 07, 2025 पर 10:58 AM
20% के घाटे पर लिस्ट हुए शेयर, बेचने की लगी होड़, IPO निवेशकों को पहले दिन तगड़ा झटका
Dhillon Freight Carrier IPO Listings: ढिल्लों फ्रेट कैरियर का आईपीओ 2.91 गुना सब्सक्राइब हुआ था

Dhillon Freight Carrier IPO Listings: ढिल्लों फ्रेट कैरियर के शेयरों की लिस्टिंग कमजोर रही। कंपनी के शेयर मंगलवार 7 अक्टूबर को BSE SME प्लेटफॉर्म पर करीब 20% के भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट हुए। कंपनी के शेयरों ने 57.6 रुपये प्रति शेयर के भाव पर स्टॉक एक्सचेंज पर एंट्री की। जबकि इसका आईपीओ प्राइस 72 रुपये था। इस तरह कंपनी के लिस्टिंग पर आईपीओ निवेशकों को करीब 20 प्रतिशत का नुकसान सहना पड़ा है।

लिस्टिंग के बाद भी कंपनी के शेयरों में गिरावट जारी रही। कारोबार के दौरान इसका भाव करीब 5 प्रतिशत टूटकर अपनी लोअर सर्किट सीमा में आ गया। फिलहाल इसके भाव 54.72 रुपये पर कारोबार है, जो आईपीओ प्राइस से करीब 24 प्रतिशत नीचे है। लिस्टिंग से पहले ढिल्लों फ्रेट कैरियर का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) शून्य यानी जीरो रुपये देखने को मिला था।

ढिल्लों फ्रेट कैरियर के ₹10.08 करोड़ के आईपीओ को निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और यह 2.91 गुना सब्सक्राइब हुआ था। सबसे अधिक बोली रिटेल निवेशकों की कैटेगरी में आई, जहां सब्सक्रिप्शन 4.87 गुना रहा। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल कैटेगरी में यह आंकड़ा केवल 0.96 गुना रहा।

ढिल्लों फ्रेट कैरियर ने बताया कि वह आईपीओ के जरिए जुटाई गई राशि में से 7.67 करोड़ रुपये का इस्तेमाल नए ट्रांसपोर्ट वाहनों की खरीद और क्षमता विस्तार के लिए करेगी। वहीं बाकी राशि का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी अपग्रेड और वर्किंग कैपिटल समेत दूसरे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें