Dividend Stocks: ये 6 कंपनियां दे रही हैं ₹33 तक का डिविडेंड, चेक करें रिकॉर्ड डेट समेत पूरी डिटेल

IRCTC, Cummins, Bata, SAIL समेत 6 बड़ी कंपनियों ने FY25 के लिए फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। जानिए किस कंपनी ने कितना डिविडेंड दिया, कब होगा पेमेंट और रिकॉर्ड डेट क्या है।

अपडेटेड May 29, 2025 पर 4:09 PM
Story continues below Advertisement
Cummins India ने ₹33.50 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है।

Dividend Stocks: वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के नतीजों (Q4 FY25) के साथ कई बड़ी कंपनियों ने अपने डिविडेंड की घोषणा की है। इसमें IRCTC, Cummins India, Bata India, SAIL, Deepak Nitrite और HeidelbergCement जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। जानिए किसने कितना डिविडेंड घोषित किया और कब होगा भुगतान।

IRCTC

नवरत्न रेलवे कंपनी ने ने FY25 के लिए ₹1 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड प्रस्तावित किया है। यह फेस वैल्यू ₹2 के मुकाबले 50% है और AGM में मंजूरी पर आधारित है। इससे पहले कंपनी ने दो अंतरिम डिविडेंड दिए थे ₹4 प्रति शेयर (नवंबर 2024) और ₹2 प्रति शेयर (मार्च 2025)।


Cummins India

Cummins India ने ₹33.50 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है, जो FY25 के लिए है और AGM में मंजूरी के बाद दिया जाएगा। इससे पहले कंपनी फरवरी 2025 में ₹18 का अंतरिम डिविडेंड भी दे चुकी है। फाइनल डिविडेंड का भुगतान सितंबर 2025 के आसपास किया जा सकता है।

कौन कंपनी दे रही कितना डिविडेंड?

कंपनी
डिविडेंड (₹/शेयर)
IRCTC ₹1
Cummins India ₹33.50
HeidelbergCement ₹7
SAIL ₹1.60
Bata India ₹9
Deepak Nitrite ₹7.50

HeidelbergCement India

HeidelbergCement India Ltd ने ₹7 प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की है। AGM 24 सितंबर 2025 को होगी और रिकॉर्ड डेट 17 सितंबर 2025 तय की गई है।

SAIL

Steel Authority of India Limited ने ₹1.60 प्रति शेयर (कुल 16%) फाइनल डिविडेंड देने की घोषणा की है। यह AGM में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के 30 दिन के भीतर दिया जाएगा। रिकॉर्ड डेट की घोषणा जल्द की जाएगी।

Bata India

Bata India ने ₹9 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड प्रस्तावित किया है, जो AGM से मंजूरी मिलने के बाद 25 अगस्त 2025 से बांटा जाएगा। कंपनी ने इससे पहले अगस्त 2024 में ₹10 का अंतरिम डिविडेंड भी दिया था।

Deepak Nitrite

Deepak Nitrite ने ₹7.50 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड प्रस्तावित किया है। यह AGM से मंजूरी मिलने के बाद 30 दिन के भीतर निवेशकों को वितरित किया जाएगा। यह FY25 के पूरे साल का लाभांश है।

यह भी पढ़ें : Smallcap Stocks: स्मॉलकैप शेयरों में लगातार 5वें दिन तेजी, 10% तक उछल गया इन शेयरों का भाव

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: May 29, 2025 4:08 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।