Get App

Dividend Stocks: ₹685 का डिविडेंड पाने से न चूकें, जल्द गुजरने वाला है रिकॉर्ड डेट

Dividend Stocks: स्टॉक मार्केट से शेयरों की तेजी के अलावा डिविडेंड के रूप में एक्स्ट्रा मुनाफा कमाया जा सकता है। इसके लिए बस करना ये होता है कि जिस कंपनी ने डिविडेंड का ऐलान किया है, वह आपके पोर्टफोलियो में कम से कम रिकॉर्ड डेट तक होल्ड रहना चाहिए। एक शेयर से तगड़े डिविडेंड की कमाई का मौका जल्द गुजरने वाला है और हर शेयर पर 685 रुपये का डिविडेंड पा सकते हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 03, 2024 पर 4:12 PM
Dividend Stocks: ₹685 का डिविडेंड पाने से न चूकें, जल्द गुजरने वाला है रिकॉर्ड डेट
अमेरिकी कंपनी 3एम की भारतीय इकाई 3M India शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 160 रुपये का फाइनल डिविडेंड दे रही है। इसके अलावा कंपनी ने 28 मई को 525 रुपये के स्पेशल डिविडेंड का भी ऐलान किया।

Dividend Stocks: स्टॉक मार्केट से शेयरों की तेजी के अलावा डिविडेंड के रूप में एक्स्ट्रा मुनाफा कमाया जा सकता है। इसके लिए बस करना ये होता है कि जिस कंपनी ने डिविडेंड का ऐलान किया है, वह आपके पोर्टफोलियो में कम से कम रिकॉर्ड डेट तक होल्ड रहना चाहिए। एक शेयर से तगड़े डिविडेंड की कमाई का मौका जल्द गुजरने वाला है और हर शेयर पर 685 रुपये का डिविडेंड पा सकते हैं। यह शेयर 3M India का जिससे अतिरिक्त कमाई का मौका जल्द ही खत्म होने वाला है यानी कि रिकॉर्ड डेट एकदम नजदीक है।

3M India के डिविडेंड के लिए क्या है रिकॉर्ड डेट

अमेरिकी कंपनी 3एम की भारतीय इकाई 3एम इंडिया शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 160 रुपये का फाइनल डिविडेंड दे रही है। इसके अलावा कंपनी ने 28 मई को 525 रुपये के स्पेशल डिविडेंड का भी ऐलान किया यानी कि हर शेयर पर निवेशकों को 625 रुपये का डिविडेंड मिलेगा। इन दोनों ही डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 5 जुलाई 2024 फिक्स किया गया है। शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलने के बाद इस डिविडेंड को एक महीने के भीतर शेयरहोल्डर्स के खाते में क्रेडिट कर दिया जाएगा। पिछले साल 2023 में कंपनी ने हर शेयर पर 100 रुपये के फाइनल डिविडेंड और 2022 में 850 रुपये के स्पेशल डिविडेंड का ऐलान किया था। कंपनी ने अभी तक बोनस नहीं दिया है और न ही स्टॉक स्प्लिट किया है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें