Dividend Stocks: नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ बाजार में हलचल बढ़ गई है। बड़ी कंपनियों के नतीजों के साथ डिविडेंड घोषणाओं पर भी निवेशकों की नजर है। TVS Holdings और Chennai Petroleum जैसी कंपनियों ने इंटरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। वहीं Crisil और Sanofi India फाइनल डिविडेंड देने जा रही हैं। अगर आप डिविडेंड का फायदा लेना चाहते हैं, तो इन कंपनियों की रिकॉर्ड डेट पर खास ध्यान रखना जरूरी है।
सरकारी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी Indian Renewable Energy Development Agency (IREDA) ने FY26 के लिए ₹0.60 प्रति शेयर (फेस वैल्यू का 6%) का इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है।
इसके लिए 2 अप्रैल 2026 को रिकॉर्ड डेट और एक्स-डिविडेंड डेट तय की गई है। इस डिविडेंड का पेआउट अप्रैल के मध्य तक शेयरधारकों के खाते में आ सकता है।
TVS Holdings ने ₹5 फेस वैल्यू वाले शेयर पर ₹86 प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है। कुल भुगतान करीब ₹174 करोड़ का होगा।
इसका रिकॉर्ड डेट 2 अप्रैल तय किया गया है। नियमों के अनुसार, भुगतान अप्रैल के मध्य तक किया जाएगा।
Chennai Petroleum ने FY26 के लिए ₹10 फेस वैल्यू वाले शेयर पर ₹8 प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है।
इसका रिकॉर्ड डेट 2 अप्रैल है और पात्र निवेशकों को 25 अप्रैल तक भुगतान कर दिया जाएगा।
Crisil ने FY26 के लिए ₹1 फेस वैल्यू वाले शेयर पर ₹28 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है।
इसका रिकॉर्ड डेट 3 अप्रैल तय किया गया है और भुगतान 23 अप्रैल तक किया जाएगा। इससे पहले कंपनी तीन बार में कुल ₹33 प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड दे चुकी है।
Sanofi India ने 31 मार्च 2026 को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए ₹10 फेस वैल्यू वाले शेयर पर ₹48 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है।
कंपनी ने इसका रिकॉर्ड डेट 22 अप्रैल तय किया है। इसी के आधार पर यह तय होगा कि किन शेयरधारकों को डिविडेंड मिलेगा।
रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है, जब कंपनी अपने रिकॉर्ड में देखकर तय करती है कि कौन-से शेयरधारक डिविडेंड पाने के हकदार हैं।
अगर आपका नाम इस तारीख तक कंपनी के रिकॉर्ड में शामिल है, तो आपको डिविडेंड मिलेगा। लेकिन अगर आपने रिकॉर्ड डेट के बाद शेयर खरीदे हैं, तो उस डिविडेंड का फायदा नहीं मिलेगा।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।