Dividend stocks: ये दो सरकारी कंपनियां दे रहीं डिविडेंड, चेक करें रिकॉर्ड डेट के साथ पूरी डिटेल

Dividend stocks: दो सरकारी कंपनियों ने तिमाही नतीजों के बाद इंटरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। जानिए दोनों कंपनियों के तिमाही नतीजों और डिविडेंड के रिकॉर्ड डेट की पूरी जानकारी।

अपडेटेड Oct 29, 2025 पर 11:31 PM
Story continues below Advertisement
RailTel के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 10% इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है।

Dividend stocks: सरकारी टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी RailTel Corporation of India Ltd का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 4.7% बढ़कर ₹76 करोड़ पहुंच गया है। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹73 करोड़ था।

RailTel का रेवेन्यू 12.8% बढ़कर ₹951.3 करोड़ रहा, जो एक साल पहले ₹843.5 करोड़ था। कंपनी का EBITDA 19.4% बढ़कर ₹154.4 करोड़ तक पहुंच गया। यह पिछले साल ₹129.3 करोड़ था। इस दौरान EBITDA मार्जिन भी बेहतर होकर 16.2% रहा, जबकि पिछले साल यह 15.3% था।

RailTel के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 10% इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है, जो ₹1 प्रति शेयर के बराबर है। कंपनी ने डिविडेंड के भुगतान के लिए 4 नवंबर 2025 को रिकॉर्ड डेट तय की है। भुगतान या डिविडेंड वारंट का डिस्पैच 25 नवंबर 2025 से शुरू होगा। नतीजों के दिन RailTel के शेयरों में तेजी देखने को मिली। BSE पर स्टॉक 2.52% की बढ़त के साथ ₹375.70 पर बंद हुआ।


HPCL भी दे रही डिविडेंड

हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने सितंबर तिमाही में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹3,380 करोड़ रहा, जो अनुमानित ₹3,040 करोड़ से ज्यादा है। हालांकि पिछली तिमाही के ₹3,830 करोड़ से 12.4% कम रहा।

रेवेन्यू 9% घटकर ₹1.01 लाख करोड़ रहा, जबकि EBITDA ₹6,891 करोड़ पर रहा। ऑपरेटिंग मार्जिन 6.8% रहा। यह अनुमान से ऊपर लेकिन पिछले तिमाही के 6.9% से थोड़ा कम है।

HPCL के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY26 के लिए ₹5 प्रति शेयर (फेस वैल्यू का 50%) इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 6 नवंबर 2025 तय की गई है। कंपनी ने बताया कि डिविडेंड का भुगतान 27 नवंबर 2025 तक किया जाएगा। नतीजों से पहले ही HPCL के शेयरों में तेजी रही। NSE पर स्टॉक 4.15% चढ़कर ₹470.90 पर बंद हुआ।

Stocks to Watch: गुरुवार 30 अक्टूबर को फोकस में रहेंगे ये 21 स्टॉक्स, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।