Divi's Laboratories Stock Price: इंटरनेशनल ब्रोकरेज फर्म सिटी ने भारतीय फार्मा सेक्टर में Divi's Laboratories को अपना टॉप पिक बताया है। ब्रोकरेज को शेयर में आगे 11 प्रतिशत तक की तेजी की गुंजाइश दिख रही है। सिटी ने शेयर पर 'बाय' रेटिंग बरकरार रखते हए 6,850 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। यह बीएसई पर 29 नवंबर को शेयर के बंद भाव से 11 प्रतिशत ज्यादा है।
