Get App

Diwali Stocks 2021: Angel One ने दीवाली पर इन 16 स्टॉक्स को खरीदने की दी सलाह, जानिए सबके टारगेट प्राइस

Angel One ने दीवाली पिक्स के तौर 16 स्टॉक्स के नाम सुझाए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 03, 2021 पर 7:55 PM
Diwali Stocks 2021: Angel One ने दीवाली पर इन 16 स्टॉक्स को खरीदने की दी सलाह, जानिए सबके टारगेट प्राइस

Diwali 2021 stock picks: भारतीय ब्रोकरेज व रिसर्ज फर्म Angel One (पूर्व में Angel Broking) ने दीवाली के मौके पर 16 स्टॉक्स को चुना है, जिन निवेशक मूहुर्त ट्रेडिंग या दीपावली के मौके पर खरीद सकते हैं। एंजेल वन के दीवाली स्टॉक पिक्स में अशोक लीलैंड (Ashok Leyland), PI इंडस्ट्रीज (PI Industries), HDFC बैंक (HDFC Bank), फेडरल बैंक (Federal Bank), शोभा (Sobha), स्टोव क्राफ्ट (Stove Kraft), सफारी इंडस्ट्रीज (Safari Industries), AU स्मॉल फाइनेंस (AU Small Finance) जैसे शेयर शामिल हैं।

एंजेल वन ने ऑटोमोबाइल सेक्टर में जिन स्टॉक्स को चुना है उनमें अशोक लीलैंड (टारगेट प्राइस 175 रुपये), सोना BLW प्रीसिस (टारगेट प्राइस 775 रुपये), रामकृष्ण फोर्जिंग (टारगेट प्राइस 1,545 रुपये) और सुप्रजीत इंजीनियरिंग (टारगेट प्राइस 425 रुपये) शामिल हैं।

Latent View Analytics IPO:प्राइस बैंड 190-197 रुपए निर्धारित, जानिए डिटेल

वहीं बैंकिंग सेक्टर में एजेंल वन ने AU स्मॉल फाइनेंस बैंक को 1520 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ, फेडरल बैंक को 135 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ, HDFC बैंक को 1859 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ और श्रीराम सिटी यूनियन 3002 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है।

केमिकल सेक्टर में ब्रोकरेज ने सिर्फ एक शेयर PI Industries को अपने टॉप पिक में शामिल किया है और इसे 3,950 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है।

PAK चैनल पर एक्सपर्ट ने मुंबई के केले को बताया पाकिस्तानी केले से लंबा, महिला एंकर की हंसी छूट गई

एंजेल वन के दीवाली टॉप पिक्स में जो अन्य स्टॉक शामिल हैं, उनमें कार्बोरंडम यूनिवर्सल (टारगेट प्राइस 1,010 रुपये), स्टोव क्राफ्ट (टारगेट प्राइस 1,288 रुपये), सफारी इंडस्ट्रीज (टारगेट प्राइस 979 रुपये), शोभा (टारगेट प्राइस 950 रुपये), व्हर्लपूल इंडिया (टारगेट प्राइस 2,760 रुपये), लेमन ट्री होटल (टारगेट प्राइस 64 रुपये) और एंबल एंटरप्राइजेज (टारगेट प्राइस 4,150 रुपये) शामिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें