Credit Cards

Diwali 2025 : अर्निंग्स पर निर्भर करेगी बाजार की चाल, 15% ग्रोथ पर 30000 तक जा सकता है निफ्टी - रामदेव अग्रवाल

Diwali Blockbuster : रामदेव अग्रवाल का मानना है कि GST कट से इंश्योरेंस सेक्टर को बूस्ट मिलेगा। डिजिटल इंश्योरेंस में 40 फीसदी की ग्रोथ संभव है। बैंकिंग, इंश्योरेंस और ऑटो स्पेस में दम है। वेल्थ मैनेजमेंट में भी बेहतर ग्रोथ रहेगी। वेल्थ मैनेजमेंट में 20-25 फीसदी ग्रोथ की उम्मीद है

अपडेटेड Oct 16, 2025 पर 1:32 PM
Story continues below Advertisement
रामदेव अग्रवाल का कहना है कि IPO के जरिए सेविंग का पैसा इंडस्ट्री में आ रहा है। IPO लाने वाली कुछ कंपनियां तो जरूर बड़ी कंपनी बनेगी। आइडिया अच्छा तो उद्यमियों को पैसा मिल जाता है

Diwali Blockbuster : दिवाली सेलिब्रेशन के मौके पर दिग्गज इनवेस्टर और MOFSL के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल ने बाजार की आगे दशा और दिशा पर लंबी। बातचीत की रामदेव अग्रवाल नई थीम और मल्टीबैगर ढूंढने में माहिर माने जाते हैं वैसे बाजार और निवेशकों के लिए पिछला 1 साल कम रौनक वाला रहा है। लेकिन पूरी उम्मीद है कि ये दिवाली काफी रोशनी भरी होगी। महंगाई में नरमी, लिक्विडिटी पुश, ब्याज दर और GST कट जैसे तमाम अच्छे फैक्टर मौजूद है। नया संवत कैसा रहेगा? AI और GEN Z के इस दौर में अब किस थीम में सबसे ज्यादा पैसा बनेगा? इन सभी सवालों पर चर्चा करते हुए रामदेव अग्रवाल ने कहा कि बाजार में आने वाले दिनों में पैसे बनेंगे। तेजी के साथ-साथ मार्केट महंगा भी है।

चुनिंदा शेयरों में निवेश करना फायदेमंद

रामदेव अग्रवाल की राय है कि हमेशा आधे मार्केट में ही तेजी दिखती है। टेक स्पेस अभी ठंडा पड़ा हुआ है। जो सेक्टर ठंडा पड़ा रहता है, उस पर फोकस करना चाहिए। चुनिंदा शेयरों में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। बाजार में गिरावट सीमित है। तेजी ज्यादा रहने की संभावना है। सरकार भी अर्निग्स ग्रोथ को सपोर्ट कर रही है। क्रेडिट ग्रोथ में गिरावट से काफी नुकसान हुआ था। बाजार को 12 लाख तक इनकम टैक्स छूट के साथ GST का तोहफा मिला है। GST कटौती से कंजम्पशन को बड़ा बूस्ट मिला है। देश के 80-85 फीसदी लोग 12 लाख रुपए तक के टैक्स छूट के दायरे में आते हैं। इससे बाजार में 70000 करोड़ से एक लाख करोड़ रुपए तक का फ्लो आ रहा है।


Diwali Celebrations : मनीष चोखानी के मनी मेकिंग मंत्र, कैपिटल मार्केट और बैंकिंग शेयरों में हो सकती है बंपर कमाई

FIIs के नहीं आने से नहीं थमेगी बाजार की तेजी

रामदेव अग्रवाल का मानना है कि FIIs के नहीं आने से भी बाजार की तेजी नहीं थमेगी। IPO, QIP की फंड फ्लो जाने से बाजार पर असर पड़ा है। अर्निग्स ग्रोथ से भी बाजार को सपोर्ट मिलेगा। इकोनॉमी की ग्रोथ बढ़ाने पर सरकार का फोकस है। SEBI और RBI से भी नियमों में राहत मिल रही है। दिसंबर तिमाही से पूरी तस्वीर साफ होगी। दिसंबर तिमाही से रिकवरी को लेकर रफ्तार मिलेगी।

सरकारी बैंकों में विनिवेश करने की जरूरत

रामदेव अग्रवाल की राय है कि सरकारी बैंकों में विनिवेश करने की जरूरत है। बैंक सेक्टर को पूरा खोल देना चाहिए। रिटेल के इक्विटी फ्लो से उद्यमियों का भरोसा बढ़ा है। कंजम्प्शन बूस्ट से प्राइवेट कैपेक्स भी बढ़ेगा। GST कट से ऑटो सेक्टर को बड़ा बूस्ट मिलेगा। मारुति अगले 2 साल में 2 प्लांट लगाएगी। आगे कंजम्प्शन, प्राइवेट और सरकारी कैपेक्स बढ़ेगा। कंजम्पशन के बाद इंफ्रा पर भी बड़ा कैपेक्स संभव है। पर्सनल ट्रांसपोर्ट सभी की जरूरत बन गया है। टू-व्हीलर और एंट्री लेवल कार में मजबूत बिक्री रहेगी। बैंकों को ज्यादा अधिकार देने की जरूरत है। बैंकों को ज्यादा अधिकार देने से इकोनॉमी को बूस्ट मिलेगा।

GST कट से इंश्योरेंस सेक्टर को मिलेगा बूस्ट

रामदेव अग्रवाल का मानना है कि GST कट से इंश्योरेंस सेक्टर को बूस्ट मिलेगा। डिजिटल इंश्योरेंस में 40 फीसदी की ग्रोथ संभव है। बैंकिंग, इंश्योरेंस और ऑटो स्पेस में दम है। वेल्थ मैनेजमेंट में भी बेहतर ग्रोथ रहेगी। वेल्थ मैनेजमेंट में 20-25 फीसदी ग्रोथ की उम्मीद है। 10-15 साल तक वेल्थ क्रिएशन में ग्रोथ रहेगी। QSR और वेल्थ मैनेजमेंट और डिजिटल स्पेस में बड़ी तेजी संभव है।

अमेरिका के साथ जल्द टैरिफ डील होने की उम्मीद

IPO के जरिए सेविंग का पैसा इंडस्ट्री में आ रहा है। IPO लाने वाली कुछ कंपनियां तो जरूर बड़ी कंपनी बनेगी। आइडिया अच्छा तो उद्यमियों को पैसा मिल जाता है। उन्होंने आगे कहा कि ट्रंप टैरिफ के रिस्क को बाजार ने 50 फीसदी तक पचा लिया है। ट्रंप टैरिफ का बाजार पर असर पड़ा है। भारत और अमेरिका के रिश्ते काफी बेहतर हैं। अमेरिका के साथ जल्द टैरिफ डील होने की उम्मीद है।

अर्निंग्स पर निर्भर करेगी बाजार की तेजी

रामदेव अग्रवाल की राय है कि बाजार की तेजी अर्निंग्स पर निर्भर करेगी। 10 फीसदी अर्निंग्स ग्रोथ पर निफ्टी 27000 तक जा सकता है। वहीं, 15 फीसदी अर्निंग्स ग्रोथ पर निफ्टी 30000 तक जा सकता है। बाजार में गिरावट सीमित, तेजी असीमित है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।