DIWALI GIFT HAMPER : इस दिवाली रॉकेट रिटर्न देने वाले इन दमदार शेयरों पर दांव लगाएं, सुख-समृद्धि घर लाएं

DIWALI GIFT : मुहूर्त 2023 की निफ्टी की क्लोजिंग 19525 पर हुई थी। 27 सितंबर 2024 को इसने 35 फीसदी की तेजी हासिल करते हुए 26277 का हाई छुआ था। पिछले कुछ हफ्तों की गिरावट में निफ्टी 27 सितंबर के हाई से 7 फीसदी गिरा है। बाजार का वैल्युएशन महंगा हो गया है। जनवरी-फरवरी से बाजार का मूड सुधर सकता है

अपडेटेड Oct 28, 2024 पर 3:23 PM
Story continues below Advertisement
गौरांग शाह की दिवाली पिक TATA POWER है। कंपनी इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन का कामकाज करती है

ऐतिहासिक धरोहरों और परपंराओं से सजी संस्कृति की ये धारा यू ही बहती रहेगी क्योंकि जिंदगी की खूबसूरती इन्हीं से है। कल और आज के बीच जगमगाते ये पर्व-त्योहार ना सिर्फ जिंदगी में रंग भरते हैं बल्कि हमारा परिचय अतीत से कराते हैं और उस कल की नींव रखते हैं,जहां भविष्य में हमें जाना है। दिवाली भी उसी भारतीय संस्कृति को रोशन करने वाला महोत्सव है। यही वजह है कि दीपोत्सव पर घर-आंगन से लेकर बाजार तक उत्सव का माहौल है। मुहल्ले भर की दीवारें रंग-रोगन से निखरी हुई हैं। दीए और कंदील शुभ-लाभ के आगमन के लिए पलके बिछाए हुए हैं। यहीं से तो खुशियों की सौगात आएगी। गिफ्ट हैम्पर खुलेंगे और जश्न मनेगा।

आज हम दिवाली के कुछ चुनिंदा स्टॉक्स का एक गिफ्ट हैम्पर लेकर आए हैं। स्टॉक अगली दिवाली तक आपकी किस्तम बदल सकते हैं। इन स्टॉक्स को बताने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ हैं। Geojit Financial Services के गौरांग शाह, PADIGREE ADVISORY के फाउंडर दिलीप भट्ट, Elixir Equities के डायरेक्टर दीपन मेहता, DRChoksey FinServ के मैनेजिंग डायरेक्टर देवेन चोकसी, Nirmal Bang Institutional Equities के CEO राहुल अरोड़ा और मार्केट एक्सपर्ट सुदीप बंद्योपाध्याय

लेकिन पहले दिवाली से दिवाली तक की निफ्टी की चाल पर एक नजर डाल लेते हैं। मुहूर्त 2023 की निफ्टी की क्लोजिंग 19525 पर हुई थी। 27 सितंबर 2024 को इसने 35 फीसदी की तेजी हासिल करते हुए 26277 का हाई छुआ था। पिछले कुछ हफ्तों की गिरावट में निफ्टी 27 सितंबर के हाई से 7 फीसदी गिरा है।


बाजार पर दिलीप भट्ट की राय

बाजार पर बात करते हुए दिलीप भट्ट का कहना है कि बाजार का वैल्युएशन महंगा हो गया है। जनवरी-फरवरी से बाजार का मूड सुधर सकता है। चुनिंदा शेयरों में SIP की रणनीत रखें।

गौरांग शाह की दिवाली पिक्स

गौरांग शाह की दिवाली पिक TATA POWER है। कंपनी इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन का कामकाज करती है। देश में पावर डिमांड में तेजी का ट्रेंड है। कंपनी का विस्तार और रीन्यूएबल एनर्जी पर फोकस है। कई राज्यों में डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस का प्रदर्शन अच्छा है। आगे इस शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।

दीपन मेहता की दिवाली पिक

दीपन मेहता की BAJAJ FINANCE में निवेश की सलाह है। उनका बैंकिंग-NBFCs पर सेक्टर पर पॉजिटिव नजरिया है। दीपन के मुताबिक इस शेयर में आगे में 25 फीसदी तक की तेजी संभव है। नतीजों के साथ शेयर में तेजी बढ़ेगी। BAJAJ FINANCE देश की सबसे बड़ी NBFC है। इसका ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा और रिस्क मैनेजमेंट सिस्टम काफी मजबूत है।

देवेन चोकसी की दिवाली पिक

देवेन चोकसी की राय है कि भारतीय इकोनामी का सुनहरा दौर चल रहा है। यहां से निवेशकों का वेल्थ 5 से 10 गुना तक बढ़ सकता है। उनकी इस दिवाली TATA TECH पर दांव लगाने की सलाह है। टाटा टेक एंड टू एंड टेक्नलॉजी सॉल्यूशन देती है। ऑटो मोबाइल, एविएशन वर्टिकल को टेक सॉल्यूशन देती है। देवेन चोकसी का कहना है कि लंबी अवधि के लिए शेयर में निवेश फायदेमंद हो सकता है।

राहुल अरोड़ा की दिवाली पिक

राहुल अरोड़ा की इस फेस्टिव माहौल में UNITED SPIRITS में 1800 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। उनका कहना है कि आगे भी कंपनी के नतीजे अच्छे होंगे। FY25-27 में अर्निंग्स में 22-23 फीसदी की ग्रोथ संभव है। EBDITDA मार्जिन 2-2.5 फीसदी बढ़ सकता है आय में 13-14 फीसदी की ग्रोथ संभव है। आंध्र प्रदेश में लिकर पॉलिसी में बदलाव से फायदा संभव है। पॉलिसी बदलवा के चलते वॉल्यूम में इजाफा हो सकता है। कर्नाटक में एक्साइज बदला तो फायदा होगा। UK के FTA से कीमतें घटने और वॉल्यूम बढ़ने की उम्मीद है। प्रीमियमाइजेशन पर कंपनी का फोकस है। ENA और ग्लास की कीमतें कंट्रोल में हैं। हालांकि वैल्युएशन महंगा है। फिर भी यहां से 25-30 फीसदी की तेजी संभव है।

Diwali Picks : प्रभुदास लीलाधर की दिवाली पिक्स जिनमें अगली दीवाली तक मिल सकता है 80% तक रिटर्न

सुदीप बंद्योपाध्याय की बाजार और स्टॉक पर राय

सुदीप बंद्योपाध्याय का कहना है कि मिडकैप में कई शेयरों में अभी भी मौके हैं। पूरे मिडकैप स्पेस को एक नजर से नहीं देख सकते हैं। इसमें पिछले साल जैसी रैली की उम्मीद है। L&T में सुदीप बंद्योपाध्याय की 4500 रुपए के लक्ष्य के लिए निवेश की सलाह है। उनका कहना है कि ये अपने स्पेस की दिग्गज कंपनी है। कंपनी का मैनेजमेंट भी मजबूत है। कंपनी की ऑर्डबर बुक मजबूत है। लगातार नए ऑर्डर मिल रहे हैं। इंफ्रा पर सरकार का काफी फोकस है। प्राइवेट कैपेक्स भी बढ़ रहा है। ऑर्डर में एक तिहाई से ज्यादा हिस्सा विदेशी ऑर्डरों का है। मार्जिन में भी सुधार हो रहा है। हाइड्रोकॉर्बन में कैपेक्स का फायदा मिल रहा है। सब्सिडियरी का कारोबार अच्छा चल रहा है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।