DIWALI PICKS:दिग्गजों के साथ मनाएं मुनाफे वाली दिवाली, जानें अगली दिवाली तक जोरदार रिटर्न वाले शेयर

Tracom Stock Brokers के पृथ्वी शाह की NOCIL में निवेश की सलाह है.

अपडेटेड Oct 27, 2021 पर 6:13 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कहते हैं कि दिवाली पर लक्ष्मी घर आती हैं, यही वजह है कि दिवाली पर शुभ निवेश की परंपरा रही है। बात जब निवेश की हो तो, इक्विटी एक बेहतरीन विकल्प है। बाजार में कई ऐसे शेयर हैं जो धमाकेदार रिटर्न से आपकी दिवाली की चमक बढ़ा सकते हैं और जीवन में समृद्धि ला सकते हैं। तो चलिए जानते हैं किन शेयरों से और ज्यादा रोशन होगी आपकी दिवाली।

    ये बतानें के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ हैं मार्केट एक्सपर्ट सुदीप बंधोपाध्याय, Tracom Stock Brokers के पृथ्वी शाह, MOFSL के हेमांग जानी , AUM Capital के राजेश अग्रवाल , Arihant Capital के आशीष महेश्वरी, Geojit Financial के गौरांग शाह।

    MOFSL के हेमांग जानी की दिवाली से दिवाली तक की टॉप पिक

    हेमांग की UNITED SPIRITS में 1005 रुपए के टार्गेट के लिए निवेश की सलाह है। दिवाली में कंपनी की बिक्री बढ़ने का अनुमान है।
    लिकर के प्रीमियम सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। ये पोर्टफोलियो में रखने लायक शेयर है।

    Axis Securities के राजेश पालवीय से जानें मंथली एक्सपायरी से पहले की स्ट्रैटेजी

    Geojit Financial के गौरांग शाह की निवेश सलाह


    गौरांग शाह की RELIANCE IND में निवेश की सलाह है।  गौरांग शाह का कहना है कि इस दिवाली से उस दिवाली तक रिलायंस में 3000 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है। कंपनी ने क्लीन, ग्रीन एनर्जी में कदम रखा है। तेल-गैस, डिजिटल, रिटेल, टेलीकॉम कारोबार शानदार रहा है। आगे नए कारोबार का असर कंपनी की बैलेंसशीट पर दिखेगा।

    AUM Capital के राजेश अग्रवाल की निवेश सलाह

    राजेश अग्रवाल की ग्रासिम (GRASIM) में निवेश की सलाह है। उनका कहना है कि इस दिवाली से उस दिवाली तक इस शेयर में 2100 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है। कंपनी के कारोबार में शानदार ग्रोथ देखने को मिली है। सब्सिडियरी Ultratech में भी अच्छी ग्रोथ आई है।
    पेंट कारोबार में उतरना भी फायदेमंद रहा है।

    Hot Stocks:शॉर्ट टर्म में इन स्टॉक्स में हो सकती है डबल डिजिट कमाई क्या हैं आपके पास

    मार्केट एक्सपर्ट सुदीप बंधोपाध्याय की निवेश सलाह

    सुदीप बंधोपाध्याय की NTPC में निवेश की सलाह है। उनका कहना है कि इस दिवाली से उस दिवाली तक इस शेयर में 200 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है। सरकारी कंपनियां आगे अच्छा करेंगी।  कंपनी के वैल्युएशन काफी सस्ते हैं। देश की सबसे ज्यादा बिजली पैदा करने वाली कंपनी है। कंपनी क्लीन एनर्जी में उतरी है।  कंपनी का FY32 तक 60 GB बिजली बनानें का लक्ष्य है।

    Arihant Capital के आशीष महेश्वरी की निवेश सलाह

    सुदीप बंधोपाध्याय की BHARTI AIRTEL में निवेश की सलाह है। उनका कहना है कि इस दिवाली से उस दिवाली तक इस शेयर में 1000 रुपए से ऊपर का स्तर देखने को मिल सकता है। राइट्स इश्यू के बाद कैपिटल में बढ़त होगी। इसके साथ ही। 4 साल का मोरेटोरियम मिलने से नकदी बढ़ेगी। टेलीकॉम सेक्टर में 30 फीसदी मार्केट शेयर है। इस साल कंपनी जोरदार मुनाफा दिखाएगी।

    Tracom Stock Brokers के पृथ्वी शाह की NOCIL में निवेश की सलाह है। उनका कहना है कि इस दिवाली से उस दिवाली तक इस शेयर में 340 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है। कंपनी की क्षमता बढ़कर दोगुनी हुई है। सितंबर 2023 तक क्षमता विस्तार करेंगे। कंपनी को ग्लोबल कंपनियां ऑर्डर दे रही हैं जिसका असर कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन पर देखने को मिलेगा।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।