Stocks to Watch: Gift Nifty लाल, इंट्रा-डे में Trident-Bandhan Bank और Maruti समेत इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर

Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में आज लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो कुछ कंपनियों के रिजल्ट आज आएंगे तो कुछ के आ चुके हैं और कुछ में खास कॉरपोरेट एक्विटिविटीज हुई हैं। इन सबके चलते ट्राइडेंट (Trident), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) और बंधन बैंक (Bandhan Bank) समेत कुछ शेयरों में तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Jul 22, 2026 पर 8:32 AM
एक कारोबारी दिन पहले 21 जुलाई को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 238.41 प्वाइंट्स यानी 0.31% की कमजोरी के साथ 77,470.11 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 50.80 प्वाइंट्स यानी 0.21% की गिरावट के साथ 24,187.70 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: वैश्विक बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 52.50 प्वाइंट्स यानी 0.22% की गिरावट के साथ 24,117.00 पर है। एक कारोबारी दिन पहले 21 जुलाई को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 238.41 प्वाइंट्स यानी 0.31% की कमजोरी के साथ 77,470.11 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 50.80 प्वाइंट्स यानी 0.21% की गिरावट के साथ 24,187.70 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, नेस्ले इंडिया, एटरनल, इंडसइंड बैंक, सीएसबी बैंक, अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी पावर, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, वॉटरवेज लेजर टूरिज्म, गांधार ऑयल रिफाइनरी, एचईजी, निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी, टाटा कम्युनिकेशंस, यूको बैंक, यूनाइटेड स्पिरिट्स, यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी और वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज आज कारोबारी नतीजे पेश करेंगी।


इन कंपनियों के नतीजे पेश

Bandhan Bank Q1 (YoY)

जून तिमाही में सालाना आधार पर बंधन बैंक का मुनाफा 35% बढ़कर ₹501.7 करोड़, ब्याज से शुद्ध कमाई 5.9% उछलकर ₹2,920.6 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक का प्रोविजंस एंड कंटिजेंसीज 40.5% गिरकर ₹682.6 करोड़ पर आ गया। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रास एनपीए 3.27% से 3.15% और नेट एनपीए 0.97% से 0.93% पर आ गया।

Indian Hotels Company Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर इंडियन होटल्स कंपनी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 20.8% बढ़कर ₹357.9 करोड़ और रेवेन्यू 14.6% उछलकर ₹2,339.2 करोड़ पर पहुंच गया।

IndiaMART InterMESH Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर इंडियामार्ट इंटरमेश का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 12.2% बढ़कर ₹172.2 करोड़ और रेवेन्यू 11.4% उछलकर ₹414.4 करोड़ पर पहुंच गया।

AAVAS Financiers Q1 (YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर आवास फाइनेंसर्स का प्रॉफिट 23% बढ़कर ₹171.3 करोड़ और ब्याज से शुद्ध कमाई 16.7% उछलकर ₹323.8 करोड़ पर पहुंच गया।

Trident Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ट्राइडेंट का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 13% बढ़कर ₹158.1 करोड़ और रेवेन्यू 4.7% उछलकर ₹1,786.8 करोड़ पर पहुंच गया।

MedPlus Health Services Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 21.7% गिरकर ₹33.2 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 21.8% उछलकर ₹1,879.6 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी ने ₹40 करोड़ के निवेश से हैदराबाद में फूड पार्क और ₹115 करोड़ के निवेश से हेल्थ एंड वेलनेस सर्विसेज फैसिलिटी के सेटअप का ऐलान किया है।

Hatsun Agro Product Q1 (YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर हटसुन एग्रो प्रोडक्ट का प्रॉफिट 1.1% गिरकर ₹133.7 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 19.3% उछलकर ₹3,090.5 करोड़ पर पहुंच गया

Mastek Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर मास्टेक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 15% बढ़कर ₹105.9 करोड़ और रेवेन्यू 7.7% उछलकर ₹985.3 करोड़ पर पहुंच गया।

Sagility Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर सैजिलिटी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 46% बढ़कर ₹216.8 करोड़ और रेवेन्यू 27.6% उछलकर ₹1,963.5 करोड़ पर पहुंच गया।

Sunteck Realty Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर सनटेक रियल्टी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 26.5% बढ़कर ₹42.3 करोड़ और रेवेन्यू 1.7% उछलकर ₹191.6 करोड़ पर पहुंच गया।

Cyient DLM Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर सिएंट का कंसालिडेटेड प्रॉफिट दोगुना से अधिक बढ़कर ₹7.5 करोड़ से ₹16.3 करोड़ और रेवेन्यू 34.3% उछलकर ₹373.8 करोड़ पर पहुंच गया।

TVS Holdings Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर टीवीएस होल्डिंग्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 73.8% बढ़कर ₹1,173.6 करोड़ और रेवेन्यू 34% उछलकर ₹17,076.2 करोड़ पर पहुंच गया।

JSW Infrastructure Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर जेएसडब्ल्यू इंफ्रा का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 8.2% गिरकर ₹357.6 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 18% उछलकर ₹1,444.8 करोड़ पर पहुंच गया।

Gabriel India Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर गैब्रिएल इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 2% बढ़कर ₹107.4 करोड़ और रेवेन्यू 15.5% उछलकर ₹1,425.7 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी ने कोरियन कंपनी एचएल क्लेमूव कॉरपोरेशन से $9.84 करोड़ में एचएल क्लेमोव इंडिया में 30% हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजर

Maruti Suzuki India

इनपुट लागत में लगातार बढ़ोतरी के चलते मारुति सुजुकी ने अपने सभी मॉडल्स की कीमतों में अगस्त से ₹30,000 तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।

Anant Raj

अनंत राज की सब्सिडियरी क्यूराटेक बायोलॉजिक्स को हैदराबाद में अपनी बायोसिमिलर मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के लिए ब्राजील की नेशनल हेल्थ सर्विलांस एजेंसी ANVISA (Agência Nacional de Vigilância Sanitária) से मंजूरी मिल गई है। इस फैसिलिटी की 11 मई से 15 मई के बीच ANVISA ने GMP (गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस) के तहत जांच की थी और बायोलॉजिकल एपीआई और स्टराइल प्रोडक्ट्स को लेकर जांच पूरी होने के बाद इसे मंजूरी दी गई।

बल्क डील्स

Bliss GVS Pharma

विदेशी निवेशक नोवा विडा ने एरियन इन्वेस्टमेंट से ब्लिस जीएवएस फार्मा के 7 लाख शेयर (0.66% हिस्सेदारी) ₹33.95 करोड़ में प्रति शेयर ₹485 के भाव पर खरीदे हैं। मार्च 2026 तक एरियन इन्वेस्टमेंट के पास ब्लिस जीवीएस फार्मा में 2.45% हिस्सेदारी (25.93 लाख शेयर) थी।

Manba Finance

वेद इन्वेस्टमेंट्स ने मांबा फाइनेंस के 3.55 लाख शेयर (0.7% हिस्सेदारी) ₹4.9 करोज़ में प्रति शेयर ₹138 के भाव पर खरीद लिए।

एक्स-डेट

आज आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी, कॉस्मो फर्स्ट, गुडरिक ग्रुप, हॉकिन्स कुकर्स, एचईजी, मेनन बेयरिंग्स, राम रतन वायर्स, सैंको ट्रांस, सरला परफॉर्मेंस फाइबर्स, टपारिया टूल्स, थंगामयिल ज्वैलरी और वायर्स एंड फैब्रिक्स एसए के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे तो सिकोजी रिएल्टर्स के कैपिटल रिडक्शन और त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज के स्पिन-ऑफ की भी आज एक्स-डेट है।

F&O Ban

आज कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।