Get App

Diwali Stocks: इस सवंत इन 11 शेयरों पर बरसेगा पैसा, SBI सिक्योरिटीज की चॉइस

Diwali Stocks: SBI सिक्योरिटीज ऐसे कंपनियों पर दांव लगा रही है जिन्हें भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग पर जोर, कमोडिटी मार्केट में बढ़ती भागीदारी और घरेलू मांग में विस्तार से फायदा मिल सकता है। दिवाली के लिए चुने गए शेयरों में अलग-अलग सेक्टर की 11 कंपनियां शामिल हैं

Sujata Yadavअपडेटेड Nov 05, 2026 पर 3:03 PM
Diwali Stocks: इस सवंत इन 11 शेयरों पर बरसेगा पैसा, SBI सिक्योरिटीज की चॉइस
SBI सिक्योरिटीज ऐसे कंपनियों पर दांव लगा रही है जिन्हें भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग पर जोर, कमोडिटी मार्केट में बढ़ती भागीदारी और घरेलू मांग में विस्तार से फायदा मिल सकता है।

Diwali Stocks: संवत 2082 में निफ्टी 50 और सेंसेक्स ने नेगेटिव रिटर्न दिए। एनर्जी की कीमतों में उतार-चढ़ाव और जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता का असर निवेशकों की संपत्ति पर पड़ा। जैसे-जैसे दिवाली नजदीक आ रही है, निवेशकों के मन में एक बड़ा सवाल है? क्या संवत 2083 में दलाल स्ट्रीट भी अपनी तरफ से कोई शानदार प्रदर्शन (आतिशबाजी) दिखा पाएगा?

इस बीच SBI सिक्योरिटीज ऐसे कंपनियों पर दांव लगा रही है जिन्हें भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग पर जोर, कमोडिटी मार्केट में बढ़ती भागीदारी और घरेलू मांग में विस्तार से फायदा मिल सकता है। दिवाली के लिए चुने गए शेयरों में अलग-अलग सेक्टर की 11 कंपनियां शामिल हैं। आइए लिस्ट पर डालते हैं एक नजर

Tata Steel - टारगेट प्राइस 200 रुपये

ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि इंटीग्रेटेड ऑपरेशंस और आयरन ओर तथा कोयले की कुछ जरूरतों के लिए खुद के स्रोतों तक पहुंच होने से कंपनी को लागत के मामले में फायदा मिलता है। कंपनी की योजना भारत में अपनी स्टील उत्पादन क्षमता को FY26 के 27.4 मिलियन टन से बढ़ाकर FY31 तक 40 मिलियन टन करने की है। SBI सिक्योरिटीज का भी मानना ​​है कि घरेलू स्तर पर स्टील की ऊंची कीमतें बढ़ती इनपुट लागत की भरपाई कर देंगी, जिससे कंपनी की कमाई को सहारा मिलेगा। अनुमान है कि FY26 से FY28 के दौरान रेवेन्यू, EBITDA और मुनाफे में क्रमशः 8.3 प्रतिशत, 17.6 प्रतिशत और 36 प्रतिशत की CAGR (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) से बढ़ोतरी होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें