Get App

50 रुपये टूट सकता है ये टेक्नोलॉजी शेयर, डीलिंग रूम्स में स्टॉक में हुई बंपर बिकवाली

ASHOK LEYLAND पर सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने इस ऑटो शेयर में खरीदारी करने की राय अपन क्लाइंट्स को दी। डीलर्स की इस शेयर में BTST करने यानी कि आज खरीदने और बेचने की राय है। इस हफ्ते कंपनी की एनालिस्ट और इनवेस्टर्स बैठक है। डीलर्स का मानना है कि 1-2 हफ्तों में ये 3-4% चढ़ सकता है

Yatin Motaअपडेटेड Jun 14, 2023 पर 7:41 PM
50 रुपये टूट सकता है ये टेक्नोलॉजी शेयर, डीलिंग रूम्स में स्टॉक में हुई बंपर बिकवाली
DIXON TECHNOLOGIES पर डीलर्स ने बिकवाली करने की राय दी। HNIs के मुताबिक इस शेयर में 40-50 रुपये की गिरावट आ सकती है

रिलायंस के दम पर बाजार में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी देखने मिली। निफ्टी निचले स्तर से करीब 70 अंक सुधरा। लेकिन निफ्टी बैंक पर दबाव कायम है। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में लगातार तीसरे दिन तेजी नजर आई। मेटल, एनर्जी, FMCG और रियल्टी शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। टाटा ग्रुप शेयरों में दूसरे दिन भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। टाटा कंज्यूमर 5% की उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। टाटा कम्युनिकेशंस 4 सत्रों में 16% दौड़ा। वहीं आज डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने दो स्टॉक्स पर दांव लगाया। डीलर्स ने अशोक लीलैंड पर खरीदारी की सलाह दी है। जबकि डिक्सन टेक्नोलॉजी पर बिकवाली की राय दी है।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि डीलर्स ने अशोक लीलैंड के शेयर में खरीदारी करने की राय दी। शेयर में डीलर्स की BTST करने यानी कि आज खरीदने और बेचने की सलाह दी है। इस हफ्ते कंपनी की एनालिस्ट और इनवेस्टर्स मीट है। डीलर्स के मुताबिक 1-2 हफ्तों में 3-4% चल सकता है।

Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Voltas का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें