Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Voltas का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

निफ्टी में 18700, 18750 और 18800 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि 18750, 18700 और 18600 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44000, 44100 और 44200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं 44000, 43900 और 43800 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स नजर आये

अपडेटेड Jun 14, 2023 पर 2:01 PM
Voltas पर Axis Securities के राजेश पालवीय ने 820 के स्ट्राइक पर सस्ता ऑप्शन लेने की सलाह दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    फेड की बैठक के नतीजों और वीकली एक्सपायरी से पहले बाजार में कंसोलिडेशन का मूड दिख रहा है। निफ्टी में हल्की बढ़त है। लेकिन बैंक निफ्टी पर थोड़ा दबाव नजर आ रहा है। वहीं दोपहर के दौरान सेंसेक्स में चढ़ने वाले शेयर में टाटा स्टील, एनटीपीसी और पावर ग्रिड शामिल रहे। इस बीच आज Axis Securities के राजेश पालवीय ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने कम समय में कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। शिल्पा राउत पहली बार CNBC-आवाज़ के साथ जुड़ी हैं। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18700, 18750 और 18800 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 18750, 18700 और 18600 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44000, 44100 और 44200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 44000, 43900 और 43800 के स्तर पर नजर आये।


    Stocks on Broker's Radar: परसिस्टेंट सिस्टम्स, इंडिगो, एसबीआई कार्ड्स, इंफोसिस, टीसीएस, Mphasis पर हैं ब्रोकर्स की नजरें

    Axis Securities के राजेश पालवीय के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    Rain Industries Future : खरीदें - 164 रुपये, टारगेट - 172/175 रुपये, स्टॉपलॉस - 161 रुपये

    United Spirits Future : खरीदें - 903 रुपये, टारगेट - 930/940 रुपये, स्टॉपलॉस - 892 रुपये

    Grasim Future : खरीदें - 1763 रुपये, टारगेट - 1800/1810 रुपये, स्टॉपलॉस - 1735 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः Voltas

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने कहा कि उन्होंने Voltas पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Voltas की जून की एक्सपायरी वाली 820 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। राजेश पालवीय ने कहा कि इसमें 22.50 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 32/35 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 16.50 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।