Get App

DLF का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, दिग्गज Market Expert के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

NIFTY में 23800, 23900 और 24000 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 23800, 23700 और 23600 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 51500, 51600 और 51700 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51000, 50800 और 50500 के स्तर पर नजर आये

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Nov 04, 2024 पर 2:45 PM
DLF का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, दिग्गज Market Expert के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई
DLF पर Trader & Market Expert अमित सेठ ने 790 के स्ट्राइक वाली कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आये। बाजार पर विदेशी निवेशकों द्वारा की जार रही बिकवाली का असर देखने को मिला है। निफ्टी में हीरो मोटोकॉर्प, ग्रासिम, बजाज ऑटो, ओएनजीसी, अदाणी पोर्ट्स और रिलायंस के शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते हुए लाल निशान में नजर आये। एफएंडओ की बात करें तो पीवीआर आयनॉक्स, वोडाफोन आइडिया, मणप्पुरम फाइनेंस, आरबीएल बैंक, एलएंडटी फाइनेंस, सेल, इंडियामार्ट के शेयर लाल निशान में दिखाई दिये। इस बीच आज Trader & Market Expert अमित सेठ ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23800, 23900 और 24000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23800, 23700 और 23600 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 51500, 51600 और 51700 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51000, 50800 और 50500 के स्तर पर नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें