दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी की कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयरों में 1 अप्रैल को दिन में 8 प्रतिशत तक की बढ़त दिखी। BSE पर शेयर 4293 रुपये के हाई तक गया। बाद में 4271.60 रुपये पर सेटल हुआ। शेयर लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में चढ़ा है। एवेन्यू सुपरमार्ट्स, D-Mart सुपरमार्केट चेन की ओनर है। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि उसने एक दिन में 12 नए स्टोर खोले हैं। इसके बाद उसके स्टोर्स की संख्या 500 हो गई है। एवेन्यू सुपरमार्ट्स के मुताबिक, 31 मार्च को खोले गए 12 नए स्टोर इन लोकेशंस पर हैं...
1. दौंड, पुणे (महाराष्ट्र)
2. तिरुवोट्टियूर, चेन्नई (तमिलनाडु)
3. SGBL स्क्वायर मॉल, कटक (ओडिशा)
5. ओमेक्स कनॉट प्लेस मॉल, ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश)
6. IMT फरीदाबाद (हरियाणा)
7. दत्तवाड़ी, पुणे (महाराष्ट्र)
8. सरकंडा, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
9. जुंदाल, गांधीनगर (गुजरात)
10. सिंगरवा, अहमदाबाद (गुजरात)
11. काचीमेट, नागपुर (महाराष्ट्र)
12. अवदी, चेन्नई (तमिलनाडु)
इससे पहले 30 मार्च को कंपनी ने 7 नए D-Mart स्टोर खोलने की सूचना दी थी। ये स्टोर वावोल, गांधीनगर (गुजरात); रायचूर (कर्नाटक); अन्नथनपट्टी, सेलम (तमिलनाडु); इलावाला, मैसूर (कर्नाटक); हावेरी (कर्नाटक); सिटी सेंटर मॉल, रोहिणी (दिल्ली) और देवपुरी, रायपुर (छत्तीसगढ़) में खोले गए।
Avenue Supermarts का मार्केट कैप बढ़कर ₹2.78 लाख करोड़
एवेन्यू सुपरमार्ट्स का मार्केट कैप बढ़कर 2.78 लाख करोड़ रुपये हो गया है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। दिसंबर 2025 तिमाही के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 74.65 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। इस स्टॉक को कवर करने वाले 29 एनालिस्ट्स में से 10 ने इसे 'बाय' रेटिंग दी है। 11 ने "होल्ड" और 8 ने इसे 'सेल' रेटिंग दी है। हाल ही में ब्रोकरेज CLSA ने एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर के लिए "हाई कनविक्शन आउटपरफॉर्म" रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹6185 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया।
ब्रोकरेज का कहना है कि वित्त वर्ष 2025-26 में D-Mart ने उम्मीद से ज्यादा नए स्टोर खोले हैं। कंपनी ने शुरुआत में उम्मीद जताई थी कि वह वित्त वर्ष 2026 के दौरान 60 नए स्टोर खोल सकती है। लेकिन अब नए खोले गए स्टोर्स की संख्या 85 हो गई है। जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में D-Mart ने 58 नए स्टोर खोले हैं। वित्त वर्ष 2025 में एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने 50, वित्त वर्ष 2024 में 41 और वित्त वर्ष 2023 में 40 नए स्टोर खोले थे।
Avenue Supermarts ने अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में शानदार कमाई दर्ज की। नेट प्रॉफिट एक साल पहले से 17 प्रतिशत बढ़कर 856 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 13.3 प्रतिशत बढ़कर 18101 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA सालाना आधार पर 20.2 प्रतिशत बढ़कर 1463 करोड़ रुपये और EBITDA मार्जिन बढ़कर 8.1 प्रतिशत हो गया।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।