Garden Reach Shipbuilders का शेयर बना रॉकेट, 20% उछला; FY26 में रेवेन्यू ने तोड़े रिकॉर्ड

Garden Reach Shipbuilders Share Price: हालांकि टर्नओवर में ग्रोथ GRSE की ओर से पहले जताए गए लगभग 40 प्रतिशत के ग्रोथ अनुमान से कम रही। कंपनी ने अपनी पेड अप शेयर कैपिटल पर 129 प्रतिशत का अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया है

अपडेटेड Apr 01, 2026 पर 4:34 PM
Story continues below Advertisement
वित्त वर्ष 2025-26 में GRSE का टर्नओवर 6400 करोड़ रुपये रहा।

सरकारी डिफेंस कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) लिमिटेड के शेयरों में 1 अप्रैल को दिन में 20 प्रतिशत तक की बढ़त दिखी। BSE पर शेयर की कीमत 2364.95 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर 2360 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि वित्त वर्ष 2025-26 में उसने अपना अब तक का सबसे ज्यादा सालाना टर्नओवर दर्ज किया है। आंकड़ा 6400 करोड़ रुपये (अस्थायी और बिना ऑडिट वाला) रहा है। यह वित्त वर्ष 2024-25 के टर्नओवर 5,076 करोड़ रुपये से 26 प्रतिशत ज्यादा है।

हालांकि टर्नओवर में ग्रोथ GRSE की ओर से पहले जताए गए लगभग 40 प्रतिशत के ग्रोथ अनुमान से कम रही। कंपनी ने अपनी ऑर्डर बुक के बारे में कोई अपडेट नहीं दिया, लेकिन पहले अनुमान जताया था कि वित्त वर्ष 2026 में यह 50000 करोड़ रुपये की रहेगी। कंपनी ने अपनी पेड अप शेयर कैपिटल पर 129 प्रतिशत का अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया है।

GRSE के लिए वित्त वर्ष 2026 रहा बेहद खास


ऑपरेशंस के लिहाज से वित्त वर्ष 2026 GRSE के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ। कंपनी ने भारतीय नौसेना को 8 जहाज सौंपे, जिनमें दो प्रोजेक्ट 17A फ्रिगेट, दो सर्वे वेसल लार्ज शिप और 4 एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट शामिल रहे। इस साल कंपनी ने 5 जहाजों को कमीशन भी किया, जिनमें INS हिमगिरी, INS इक्षक, और पहले के 3 ASW-SWC जहाज- INS अर्नाला, INS एंड्रोथ और INS अंजदीप शामिल हैं। खास बात यह है कि GRSE ने एक ही दिन 3 युद्धपोत- दुनागिरी, संशोधक और अग्रय सौंपने का अनोखा कारनामा कर दिखाया।

GRSE ने यह भी बताया है कि वह 5 'नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट' के लिए एक अहम कॉन्ट्रैक्ट को अंतिम रूप देने के आखिरी चरण में है। GRSE एकमात्र ऐसी डिफेंस PSU शिपयार्ड है, जो स्टील के प्रीफैब्रिकेटेड पुल बनाती है।इस साल कंपनी ने अपनी तरह का पहला स्वदेशी मॉड्यूलर फुट सस्पेंशन ब्रिज भी लॉन्च किया, जो बिना किसी खंभे के 400 फीट तक की दूरी तय कर सकता है। इसके अलावा, कंपनी ने सात 30mm नेवल सरफेस गन सिस्टम भी डिलीवर किए और कई रिफिट प्रोजेक्ट पूरे किए।

Stock Market Holidays: 3 अप्रैल को शेयर बाजार बंद, गुड फ्राइडे के मौके पर BSE और NSE में नहीं होगी ट्रेडिंग

GRSE शेयर एक साल में 40 प्रतिशत मजबूत

GRSE का मार्केट कैप बढ़कर 27000 करोड़ रुपये हो गया है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर एक साल में 39 प्रतिशत चढ़ा है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 3,535 रुपये और एडजस्टेड लो 1,366.05 रुपये है। कंपनी में सरकार के पास 74.50 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।