Stock Market Holidays: 3 अप्रैल को शेयर बाजार बंद, गुड फ्राइडे के मौके पर BSE और NSE में नहीं होगी ट्रेडिंग

Stock Market Holidays: गुड फ्राइडे को होली फ्राइडे, ग्रेट फ्राइडे, ग्रेट एंड होली फ्राइडे या फ्राइडे ऑफ द पैशन ऑफ द लॉर्ड के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन यीशु मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। अप्रैल में इसके बाद शेयर बाजारों में 16 अप्रैल को छुट्टी रहेगी

अपडेटेड Apr 01, 2026 पर 10:59 AM
Story continues below Advertisement
शेयर बाजार हर शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं, लेकिन कुछ दूसरे खास मौकों और सार्वजनिक अवकाशों पर भी छुट्टी रहती है।

देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार, 3 अप्रैल को छुट्टी रहेगी। गुड फ्राइडे के मौके पर BSE और NSE दोनों एक्सचेंजों पर ट्रेडिंग बंद रहेगी। दोनों स्टॉक एक्सचेंजों की हॉलिडे लिस्ट में यह छुट्टी मौजूद है। वैसे तो शेयर बाजार हर शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं, लेकिन इसके अलावा कुछ दूसरे खास मौकों और सार्वजनिक अवकाशों पर भी मार्केट में छुट्टी रहती है। गुड फ्राइडे को होली फ्राइडे, ग्रेट फ्राइडे, ग्रेट एंड होली फ्राइडे या फ्राइडे ऑफ द पैशन ऑफ द लॉर्ड के नाम से भी जाना जाता है।

इस दिन यीशु मसीह (Jesus Christ) को सूली (क्रूस) पर चढ़ाया गया था। ईसाई धर्म में गुड फ्राइडे को शोक, प्रायश्चित और उपवास के दिन के रूप में मनाया जाता है। मरने के तीसरे दिन यीशु ​फिर जिंदा हो गए थे, जिसे ईस्टर के तौर पर मनाया जाता है।

3 अप्रैल को BSE में इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट्स, NDS-RST, ट्राई पार्टी रेपो, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट्स (EGR), कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट सभी के लिए ट्रेडिंग हॉलिडे है। NSE में भी इक्विटीज, इक्विटी डेरिवेटिव्स, कॉरपोरेट बॉन्ड्स, न्यू डेट सेगमेंट्स, निगोशिएटेड ट्रेड रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म, म्यूचुअल फंड्स, सिक्योरिटी लेंडिंग एंड बॉरोइंग स्कीम्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, कमोडिटी डेरिवेटिव्स और इंट्रेस्ट रेट डेरिवेटिव्स सभी सेगमेंट्स में छुट्टी रहेगी। अप्रैल में इसके बाद शेयर बाजारों में 16 अप्रैल को छुट्टी रहेगी। उस दिन डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के मौके पर ट्रेडिंग नहीं होगी। BSE और NSE दोनों बंद रहेंगे।


बाकी बचे साल में शनिवार-रविवार के अलावा और कब शेयर बाजार बंद

1 मई: महाराष्ट्र दिवस

28 मई: बकरीद

26 जून: मुहर्रम

14 सितंबर: गणेश चतुर्थी

2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती

20 अक्टूबर: दशहरा

10 नवंबर: दिवाली-बलिप्रतिपदा

24 नवंबर: प्रकाश पर्व श्री गुरु नानक देव

25 दिसंबर: क्रिसमस

IndiGo का शेयर 9% तक भागा, नए CEO के ऐलान से बंपर खरीद

2026 में शनिवार/रविवार को पड़ रही छुट्टियां

15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस

8 नवंबर: दिवाली लक्ष्मी पूजन

दिवाली के मौके पर मुहूर्त ट्रेडिंग रविवार, 8 नवंबर 2026 को होगी। मुहूर्त ट्रेडिंग का समय बाद में घोषित किया जाएगा।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।