IndiGo का शेयर 10% तक भागा, नए CEO के ऐलान से बंपर खरीद

Indigo Share Price: विलियम वॉल्श इस साल 3 अगस्त या उससे पहले कार्यभार संभाल सकते हैं। वॉल्श का IATA में महानिदेशक के तौर पर कार्यकाल 31 जुलाई को खत्म हो रहा है। कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 41.58 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

अपडेटेड Apr 01, 2026 पर 4:37 PM
Story continues below Advertisement
10 मार्च को IndiGo के तत्कालीन CEO पीटर एल्बर्स ने अचानक से पद से इस्तीफा दे दिया था।

विमानन कंपनी इंडिगो (Indigo) की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड के शेयरों में 1 अप्रैल को 10 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। BSE पर शेयर 4332 रुपये के हाई तक गया। बाद में 6 प्रतिशत बढ़त के साथ 4180.90 रुपये पर सेटल हुआ। दरअसल एक दिन पहले कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (IATA) के महानिदेशक विलियम वॉल्श को अपना नया चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त करने की घोषणा की। वह इस साल 3 अगस्त या उससे पहले कार्यभार संभाल सकते हैं। 10 मार्च को तत्कालीन सीईओ पीटर एल्बर्स ने अचानक से पद से इस्तीफा दे दिया था।

उसके बाद से इंडिगो के को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया एयरलाइन के कामकाज की कमान संभाल रहे हैं। दिसंबर, 2025 में इंडिगो के ऑपरेशंस में बड़े पैमाने पर बाधाएं आई थीं। वॉल्श को आमतौर पर ‘विली’ के नाम से जाना जाता है। वह इससे पहले ब्रिटिश एयरवेज और इंटरनेशनल एयरलाइंस ग्रुप (IAG) के सीईओ रह चुके हैं। IAG एक होल्डिंग कंपनी है जिसके तहत एयर लिंगस, ब्रिटिश एयरवेज, आइबेरिया, लेवल और वुएलिंग जैसी विमानन कंपनियां संचालित होती हैं।

वॉल्श का IATA में कार्यकाल 31 जुलाई को खत्म हो रहा है। IATA, इंडिगो, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्पाइसजेट सहित एयरलाइन कंपनियों का वैश्विक समूह है। वॉल्श उन कुछ सीईओ में से एक होंगे जो पायलट भी हैं। वह इंडिगो के तीसरे विदेशी सीईओ होंगे।


3 महीनों में IndiGo का शेयर 18 प्रतिशत लुढ़का

इंटरग्लोब एविएशन का मार्केट कैप बढ़कर 1.61 लाख करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 41.58 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर 6 महीनों में 25 प्रतिशत गिरा है। 3 महीनों में इसमें 18 प्रतिशत की कमजोरी आई है। फेस वैल्यू 10 रुपये है। BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 6,225.05 रुपये और एडजस्टेड लो 3,894.80 रुपये है।

इंडिगो का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 78 प्रतिशत घटकर 549.1 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले मुनाफा 2,448.8 करोड़ रुपये था। कुल इनकम बढ़कर 24,540.6 करोड़ रुपये हो गई, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 22,992.8 करोड़ रुपये थी।

Stocks To Buy: सिटी के दांव पर बना रॉकेट, 6% उछल पड़ा इस ऑटो कंपोनेंट्स सप्लायर का शेयर, आपके पास है?

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।