DMart Share Price: सुपरमार्केट और हाइपरमार्केट चेन डीमार्ट की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) के शेयरों में आज बिकवाली का काफी दबाव दिखा। दिसंबर तिमाही के कारोबारी अपडेट के बाद डीमार्ट में आगे की ग्रोथ को लेकर निवेशक परेशान हो उठे और धड़ाधड़ शेयरों की बिक्री करने लगे। इसके चलते शेयर टूट गए। बिकवाली का दबाव इतना तेज है कि निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद शेयर संभल नहीं पाए और अब भी यह काफी कमजोर स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 2.02% की गिरावट के साथ ₹3645.70 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 2.27% टूटकर ₹3636.55 (DMart Share Price) तक आ गया था।
