Dolly Khanna Portfolio: दिग्गज निवेशक डॉली खन्ना ने मार्च 2023 तिमाही में कई स्टॉक्स की बिकवाली की यानी उनके पोर्टफोलियो में शेयरों की संख्या में कमी आई। हालांकि ऐसा नहीं है कि उन्होंने सिर्फ शेयरों की बिकवाली ही की बल्कि एक नया स्टॉक जोड़ा भी है। बीएसई पर मौजूद शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक उन्होंने बियर, व्हिस्की, वोदका, रम जैसे बेवरेजेज बनाने वाली दिग्गज कंपनी सोम डिस्टिलरीज एंड ब्रूअरीज (Som Distilleries and Breweries) के शेयरों की पहली बार खरीदारी की है। डॉली ने इसके 9,53,603 इक्विटी शेयर खरीदे जो कंपनी में 1.29 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है।
