Dolly Khanna Portfolio: आम निवेशकों की नजर डॉली खन्ना जैसे दिग्गज सुपरस्टार निवेशकों के पोर्टफोलियो पर लगी रहती हैं कि उन्होंने क्या खरीदा, क्या बेचा। मार्च तिमाही के अभी तक जितने आंकड़े सामने आए हैं, उसके हिसाब से डॉली खन्ना के पोर्टफोलियो में तीन नए स्टॉक्स- चेन्नई पेट्रो, रेन इंडस्ट्रीज और शारदा पेट्रोकेम शामिल हुए हैं। बता दें कि बाजार के नियमों के मुताबिक लिस्टेड कंपनियों को 1% या इससे अधिक की होल्डिंग वाले शेयरहोल्डर्स के नाम का खुलासा करना अनिवार्य होता है और इससे सामने आता है कि किसी कंपनी में किसने दांव लगाया और किसने विदाई दी।
Dolly Khanna Portfolio: तीन स्टॉक्स पर खेला दांव
मार्च 2026 तिमाही में डॉली खन्ना ने चेन्नई पेट्रोकेम (Chennai Petroleum),रेन इंडस्ट्रीज (Rain Industries) और शारदा पेट्रोकेम (Sharda Petrochem) को अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया। इसमें चेन्नई पेट्रोकेम में उनकी होल्डिंग 1.3% है तो बाकी दोनों में 1.1-1.1%।
Dolly Khanna Portfolio: इन चार में हल्की की होल्डिंग
डॉली खन्ना की प्रकाश इंडस्ट्रीज (Prakash Industries) में होल्डिंग दिसंबर 2025 तिमाही के आखिरी में 2.6% से 0.3% घटकर मार्च 2026 तिमाही के आखिरी में 2.3% पर आ गई। इस दौरान एमके ग्लोबल (Emkay Global) में भी डॉली खन्ना की होल्डिंग 0.6% कम होकर 1.7%, सोम डिस्टलरीज (Som Distilleries) में 0.6% गिरकर 1.5% और साउदर्न पेट्रोकेम (Southern Petrchem) में 0.8% घटकर 1.8% रह गई है।
Dolly Khanna Portfolio: पोर्टफोलियो से इन चार की विदाई
मार्च 2026 तिमाही तक के आंकड़ों के हिसाब से जीएससीएल (GHCL), आईएफबी एग्रो इंडस्ट्रीज (IFB Agro Industries), केसीपी शुगर (KCP Sugar) और नेशनल ऑक्सीजन (National Oxygen) के शेयरहोल्डिंग पैटर्न में डॉली खन्ना का नाम नहीं दिख रहा है। दिसंबर 2025 के आखिरी में डॉली खन्ना की जीएससीएल में 1.1%, आईएफबी एग्रो इंडस्ट्रीज में 1.1%, केसीपी शुगर में 1.6% और नेशनल ऑक्सीजन में 1.2% होल्डिंग थी। वैसे ध्यान दें कि कंपनियों को 1% या इससे अधिक होल्डिंग का खुलासा करना ही अनिवार्य है तो इससे कम होल्डिंग होने पर पक्के तौर पर यह नहीं कह सकते कि यह पूरी तरह से बाहर हो गया है या अभी भी कुछ शेयर पोर्टफोलियो में हैं।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।