Rekha Jhunjhunwala Portfolio में बड़े बदलाव, इस स्टॉक में 4% से अधिक बढ़ाई होल्डिंग तो दो का वजन हल्का

Rekha Jhunjhunwala Portfolio: रेखा झुनझुनवाला जैसे दिग्गज निवेशकों के पोर्टफोलियो पर आम निवेशकों की नजरें लगी रहती हैं कि उन्होंने क्या खरीदा और क्या बेचा। अब मार्च तिमाही के जितने आंकड़े सामने आए हैं, उसमें पता चला है कि एक स्टॉक में तो उन्होंने अपनी होल्डिंग 4% से अधिक बढ़ाई है तो दो का वजन हल्का किया है

अपडेटेड May 24, 2026 पर 2:25 PM
Story continues below Advertisement
Rekha Jhunjhunwala Portfolio: रेखा झुनझुनवाला ने मेट्रो ब्रांड्स (Metro Brands) का वजन पोर्टफोलियो में बढ़ाया है तो सिंगर (Singer) और राघव प्रोडक्टिविटी एंहेंसर्स (Raghav Productivity Enhancers) का वजन हल्का किया है।

Rekha Jhunjhunwala Portfolio: दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में पिछले वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही काफी बदलाव हुए। एक तरफ उन्होंने एक स्टॉक- मेट्रो ब्रांड्स (Metro Brands) में अपनी होल्डिंग्स ताबड़तोड़ स्पीड से बढ़ाई है तो दूसरी तरफ सिंगर (Singer) और राघव प्रोडक्टिविटी एंहेंसर्स (Raghav Productivity Enhancers) का वजन पोर्टफोलियो में हल्का किया है। बता दें कि बाजार नियामक सेबी (SEBI) के नियमों के मुताबिक 1% या इससे अधिक की होल्डिंग का कंपनियों को खुलासा करना अनिवार्य है और इस से पता चलता है कि किसी कंपनी में किस निवेशक की होल्डिंग है और कितनी। साथ ही इससे सामने आता है कि कंपनी में किसकी होल्डिंग में उतार-चढ़ाव हुआ है।

Rekha Jhunjhunwala Portfolio: इस स्टॉक में बढ़ी हिस्सेदारी

रेखा झुनझुनवाला ने मेट्रो ब्रांड्स में तेज रफ्तार से हिस्सेदारी बढ़ाई है। मार्च 2026 तिमाही में उनके पास मेट्रो ब्रांड्स (Metro Brands) के 3,91,53,600 शेयर हो गए जोकि कंपनी की 14.4% होल्डिंग के बराबर है। दिसंबर तिमाही के आखिरी में कंपनी में उनकी होल्डिंग 9.6% थी यानी कि तिमाही आधार पर उनकी हिस्सेदारी 4.8% बढ़ी है। शेयरों की बात करें तो शुक्रवार 22 मई को बीएसई पर मेट्रो ब्रांड्स 3.87% की गिरावट के साथ ₹1068.30 पर बंद हुआ था। पिछले साल 17 सितंबर 2025 को यह एक साल के हाई ₹1,340.00 के भाव पर था जिससे यह टूटकर 30 मार्च 2026 को एक साल के निचले स्तर ₹883.40 पर आ गया।


Rekha Jhunjhunwala Portfolio: इन दो स्टॉक्स का वजन हुआ हल्का

मार्च 2026 तिमाही में रेखा झुनझुनवाला की सिंगर (Singer) में होल्डिंग 6.9% से 0.1% घटकर 6.8% और राघव प्रोडक्टिविटी एंहेंसर्स (Raghav Productivity Enhancers) में 4.8% से कम होकर 4.4% रह गई। शेयरों की बात करें तो सिंगर के शेयर शुक्रवार को बीएसई पर 1.33% की बढ़त के साथ ₹73.18 और राघव प्रोडक्टिविटी एंहेंसर्स के शेयर 3.22% की बढ़त के साथ ₹946.95 पर बंद हुआ था। सिंगर के शेयर पिछले साल 17 सितंबर 2025 को एक साल के हाई ₹95.70 के भाव पर थे जिससे यह टूटकर 21 जनवरी 2026 को एक साल के निचले स्तर ₹55.21 पर आ गया। वहीं राघव प्रोडक्टिविटी एंहेंसर्स के शेयर पिछले साल 2 दिसंबर 2025 को बीएसई पर एक साल के हाई ₹1,066.40 पर थे जिससे यह टूटकर 30 मार्च 2026 को एक साल के निचले स्तर ₹562.90 पर आ गया।

Stock in Focus: 50% रिटर्न हासिल करने का मौका, इस स्टॉक में दिखा ब्रोकरेज को दम

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।