Get App

Dolly Khanna Stocks: डॉली खन्ना ने इन 3 स्मॉलकैप शेयरों में घटाई हिस्सेदारी, जानिए क्या रही वजह

Dolly Khanna Stocks: डॉली खन्ना ने मार्च 2026 में चुपचाप तीन स्मॉलकैप शेयरों में अपनी हिस्सेदारी 1% से नीचे कर दी। आखिर ऐसा क्या बदला कि उन्होंने तीनों कंपनियों से दूरी बनाई? कंपनियों के आंकड़े इसके पीछे कई अहम संकेत देते हैं। जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Jun 25, 2026 पर 4:22 PM
Dolly Khanna Stocks: डॉली खन्ना ने इन 3 स्मॉलकैप शेयरों में घटाई हिस्सेदारी, जानिए क्या रही वजह
KCP Sugar में सबसे बड़ी चिंता कंपनी का कमजोर ऑपरेटिंग प्रदर्शन है।

Dolly Khanna Stocks: स्मॉलकैप निवेशक डॉली खन्ना के पोर्टफोलियो पर निवेशकों की बारीक नजर रहती है। मार्च 2026 की शेयरहोल्डिंग के मुताबिक, उनके पोर्टफोलियो से तीन शेयर बाहर हो गए हैं। इसका मतलब कि इनमें उनकी हिस्सेदारी 1% से नीचे चली गई या खत्म हो गई।

इनमें GHCL, IFB Agro Industries और KCP Sugar & Industries शामिल हैं। हालांकि डॉली खन्ना अपनी खरीद-बिक्री की वजह सार्वजनिक नहीं करतीं, लेकिन कंपनियों के वित्तीय आंकड़े कुछ संकेत जरूर देते हैं।

GHCL

GHCL में डॉली खन्ना की हिस्सेदारी दिसंबर 2025 तक करीब 1.1% थी, जो मार्च 2026 में 1% से नीचे आ गई। कंपनी का कारोबार सोडा ऐश पर निर्भर है, जहां मजबूत साइकिल खत्म होने के बाद दबाव बढ़ा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें