आज के लिए बाजार की संभावनाओं पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा गणपति त्योहार में बाजार ज्यादातर रैली करता है। कल भी मिडकैप, स्मॉलकैप ने आउटपरफॉर्म किया, नया हाई लगाया । RIL में मुनाफावूसली के चलते कल निफ्टी में गिरावट आई। आज गिफ्ट निफ्टी के 100 अंक नीचे होने का कोई कारण नहीं दिखता। इधर ब्रेंट अब $73 के नीचे आया है हमारे लिए बड़ा पॉजिटिव है।
अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार में लॉन्ग रहें और गिरावट में खरीदारी करें। 200-300 अंक के चक्कर में बड़ा ट्रेंड मिस ना करें। जबतक निफ्टी 24,850 के ऊपर है, ट्रेंड पॉजिटिव है। 24,850 के SL के साथ 26,000 और 27,000 के लक्ष्य रखें।
अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि पहला सपोर्ट 25,050-25,100 (10 DEMA, बुधवार का निचला स्तर) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,900-25,000 (20 DEMA, ऑप्शन जोन) पर है। इसमें खरीदारी का जोन 25,050-25,100 पर है। पोजीशन जोड़ने का जोन 24,950-25,000 के स्तर पर है। लॉन्ग सौदों का सख्त SL 24,850 पर लगाए। पहला रजिस्टेंस 25,200-25,275 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,300-25,400 पर है।
अनुज सिंघल ने कहा निफ्टी के मुकाबले निफ्टी बैंक एक पायदान बेहतर पर है। जबतक 10 और 20 DEMA बच रहा है तबतक हर गिरावट को खरीदें। पहला सपोर्ट 51,350-51,400 (कल का निचला स्तर) पर है। बड़ा सपोर्ट 51,180-51,250 (10 और 20 DEMA) पर है। खरीदारी का जोन 51,250-51,400 पर है जबकि सख्त SL 51,150 पर लगाए। पहला रजिस्टेंस 51,500-51,600 के लेवल पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 51,800-52,000 पर है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।