आज के लिए बाजार की संभावनाओं पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा गणपति त्योहार में बाजार ज्यादातर रैली करता है। कल भी मिडकैप, स्मॉलकैप ने आउटपरफॉर्म किया, नया हाई लगाया । RIL में मुनाफावूसली के चलते कल निफ्टी में गिरावट आई। आज गिफ्ट निफ्टी के 100 अंक नीचे होने का कोई कारण नहीं दिखता। इधर ब्रेंट अब $73 के नीचे आया है हमारे लिए बड़ा पॉजिटिव है।
