बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि आज बाजार में पार्टी के बाद का हैंगओवर देखने को मिल रहा है। कल निफ्टी का हाई 20 DEMA था। बाजार के लिए फिर बड़ा रिस्क 20 DEMA पर रुकना है। बड़ा सवाल ये है कि क्या हमारा बाजार US चुनाव के लिए गिरा था? अगर नहीं तो US चुनाव की वजह से क्यों भागेंगे? हां, ये हो सकता है कि US चुनाव नतीजे शॉर्ट कवरिंग का ट्रिगर रहा हो। FIIs ने तो कल फिर बेच दिया और मंगलवार से ज्यादा बेचा। अगर 20 DEMA पर रुकना पक्का हुआ तो हाल के निचले स्तर भी टूट सकते हैं। बाजार में हर संभावना के लिए तैयार रहना चाहिए।
इस समय कोई भी ज्यादा जोखिम वाला ट्रेड लेना जल्दबाजी होगी। वो कीजिए जो आपके हाथ में है और वो है अच्छे शेयरों का चुनाव। निफ्टी और निफ्टी बैंक को अपनी दिशा तय करने दीजिए। कोई भी सौदा घर लेकर जाएं तो उसे हेज जरूर करें। याद रखें, चीन का पैकेज आना अभी बाकी है। ट्रंप की जीत के बाद चीन का पैकेज और बड़ा होगा। FIIs की खरीदारी भूल जाइये, हो सकता है बिकवाली यहां से और बढ़े। अगर कल का हाई पार हुआ तो हो सकता है एक और रैली बने । अगर कल का निचला स्तर टूटा तो तैयार रहिए नए निचले स्तर के लिए।
बाजार: नई तेजी या शॉर्ट कवरिंग?
ट्रंप की जीत सेक्टर रोटेशन का एक ट्रिगर हो सकता है। ट्रंप की जीत का मतलब है। सस्त क्रूड, कम ब्याज दर। इसके चलते IT, मेटल, स्मॉलकैप में फिर शायद एक रैली आए। हमारा बाजार नतीजों के दबाव की वजह से गिरा था। बाजार काफी ओवरशोल्ड था। ऐसे में शॉर्ट कवरिंग का एक ट्रिगर चाहिए था। कल के बाजार में सबसे ज्यादा लॉन्ग रिटेल/HNIs ने बनाए हैं। FIIs ने कल भी लॉन्ग काटे और शॉर्ट सौदे जोड़े।
अगर यहां रिटेल फंसा तो लंबा फंसेगा। बाजार में अभी बहुत ज्यादा नया पैसा मत डालिए। इस रैली में खराब शेयरों से निकलने का समय है। सिर्फ अच्छी क्वालिटी के शेयरों में बने रहिए। IPO क्वालिटी भी काफी खराब हो रही है। पिछले सभी IPOs या तो खराब या काफी महंगे रहे हैं। स्विगी के अलावा हाल के किसी IPO में दम नहीं
US फेड का नतीजा आज रात को आएगा। देखना होगा पॉवेल साहब आज क्या बोलते हैं। चीन के पैकेज का एलान कल आएगा। HDFC बैंक MSCI में दूसरे चरण के निवेश का एलान हुआ। Q2 में अभी खपत से जुड़ी काफी बड़ी कंपनियों के नतीजे आने अभी बाकी हैं। ट्रेंट, इंडियन होटल्स, अशोक लेलैंड जैसे नतीजों पर नजर रखें।
अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे हैं। तीनों बेंचमार्च इंडेक्स पर नया शिखर बना है। 2024 के दौरान S&P 500 में 48वीं बार शिखर बना है। स्मॉलकैप रसल 2000 इंडेक्स 6 फीसदी उछला है।
अनुज का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 24,366 (10 DEMA) पर और बड़ा सपोर्ट 24,204 (कल का निचला स्तर) पर है। 24,204 के नीचे फिसलने लगें तो लॉन्ग सौदों से निकलें। निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24,525-24,575 (कल का शिखर, 20 DEMA) पर और बड़ा रजिस्टेंस 24,650-24,800 पर है (ऑप्शन जोन, 50 DEMA)। तभी खरीदें जब निफ्टी 24,366 के ऊपर टिके। किसी भी नई खरीदारी में आज के निचले स्तर का SL रखें। बाजार में कमजोरी दिखे तो शॉर्ट करने के लिए भी तैयार रहें।
अनुज का कहना है कि कल निफ्टी बैंक छोटी रेंज में रहा। इसकी छोटी रेंज 52,200-52,500 और बड़ी रेंज 52,000-52,800 है। बहुत सख्त SL के साथ दोनों तरफ ट्रेड करें। 52,500 के ऊपर जाने पर बहुत तेजी से 52,800 तक जाएंगे। 52,200 के नीचे बहुत तेजी से 51,900 तक जाएंगे।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।