अश्विनी वैष्णव ने बतौर रेल मंत्री प्रभार लेते ही एक्शन शुरू कर दिया है। रेल मंत्री ने एलान किया है कि रेल मंत्रालय में अब रात 12 बजे तक डबल शिफ्ट में काम होगा। पहली शिफ्ट सुबह 7 से शाम 4 बजे तक होगी जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से रात 12 बजे तक रहेगी। इसके अलावा यात्रियों की सुरक्षा और हाईस्पीड ट्रेन पर सरकार अपना फोकस बढ़ाएगी।
निजी ट्रेनों के लिए बोली मांगने के काम को भी आगे बढ़ाया जाएगा। तेजस को भी फिर से शुरु करने की तैयारी है और इसे 7 से 14 अगस्त के बीच शुरु किया जा सकता है। लॉकडाउन के दौरान ट्रेन को बंद कर दिया गया था। अब IRCTC चाहता है कि तेजस के लिए हॉलेज जार्जेस माफ किए जाएं।
नए रेल मंत्री के आने के बाद रेल मंत्रालय में अब रात 12 बजे तक कामकाज होगा। इस बात की घोषणा खुद नए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया है। रेल मंत्रालय ने MR सेल के स्टाफ को अब 2 शिफ्ट्स में आने को कहा है।
पहली शिफ्ट सुबह 7 से शाम 4 बजे तक होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से रात 12 बजे तक चलेगी। इतना ही नहीं रेल मंत्रालय ने यात्री सुरक्षा, DFCC, हाई स्पीड ट्रेन पर भी काम शुरु कर दिया है। जिसके लिए सरकार निजी ट्रेनों के लिए बोली मंगा सकती है।