Dr Reddy's और Cipla में निवेश की सलाह दे रहे एनालिस्ट्स, जानिए इसकी वजह

एनालिस्ट्स का मानना है कि Dr Reddy's और Cipla का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। लेकिन, इनवेस्टर्स इन दोनों स्टॉक्स में मुनाफावसूली कर रहे हैं। इससे दोनों शेयर अगस्त के अपने ऑल-टाइम से काफी गिर चुके हैं। नवंबर में Cipla का स्टॉक 6 फीसदी गिरा है। Dr Reddy's का स्टॉक करीब 4 फीसदी गिरा है

अपडेटेड Dec 12, 2024 पर 12:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मनीकंट्रोल के एनालिसिस से पता चला है कि Dr Reddy's और Cipla के स्टॉक्स को खरीदने की सलाह देने वाले एनालिस्ट की संख्या नवंबर में बढ़ी है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज और सिप्ला के शेयरों की कहानी दिलचस्प है। एनालिस्ट्स को इन दोनों स्टॉक्स में अच्छी तेजी की उम्मीद दिख रही है। इधर, इनवेस्टर्स दोनों स्टॉक्स में मुनाफावसूली कर रहे हैं। बीते दो साल में इन स्टॉक्स में अच्छी तेजी देखने को मिली थी। लेकिन, मुनाफावसूली के चलते दोनों शेयर अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ चुके हैं। अगस्त में ये स्टॉक्स अपने ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए थे। एनालिस्ट्स का कहना है कि दोनों कंपनियों के फंडामेंटल्स स्ट्रॉन्ग हैं।

    खरीदने की सलाह देने वाले इनवेस्टर्स की संख्या बढ़ी

    मनीकंट्रोल के एनालिसिस से पता चला है कि Dr Reddy's और Cipla के स्टॉक्स को खरीदने की सलाह देने वाले एनालिस्ट की संख्या नवंबर में बढ़ी है। अक्टूबर में 19 एनालिस्ट्स ने डॉ रेड्डीज के शेयरों को बेचने की सलाह दी थी। नवंबर में यह संख्या घटकर 14 रह गई है। इस स्टॉक में निवेश बनाए रखने की सलाह देने वाले एनालिस्ट की संख्या नवंबर में चार बढ़ गई है। Cipla में निवेश की सलाह देने वाले एनालिस्ट्स की संख्या भी बढ़ी है।


    नवंबर में दोनों स्टॉक्स में बड़ी गिरावट

    बुलिश सेंटिमेंट के बावजूद दोनों स्टॉक्स में गिरावट आई है। नवंबर में Cipla का स्टॉक 6 फीसदी गिरा है। Dr Reddy's का स्टॉक करीब 4 फीसदी गिरा है। इन स्टॉक्स में गिरावट की बड़ी वजह प्रॉफिट-बुकिंग बताई जा रही है। एनालिस्ट्स का कहना है कि सिप्ला को उसके गोवा प्लांट के लिए मंजूरी मिल गई है। इससे कंपनी के लिए अपने केमोथैरेपी ड्रग Abraxane लॉन्च करने का रास्ता खुल जाएगा। इस दवा की लॉन्चिंग को लेकर काफी समय से अनिश्चितता की स्थिति रही है। ब्रोकरेज फर्म सिटी का कहना है कि इस दवा से कंपनी की ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा। सिटी ने सिप्ला के शेयरों के लिए 1,830 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

    यह भी पढ़ें: Short Call: मार्केट में निवेश के मौकों की नहीं है कमी, जानें Motilal Oswal और जेएम फाइनेंशियल की रिपोर्ट क्या कहती है

    डॉ रेड्डीज के लिए अच्छी संभावनाएं

    Dr Reddy's के मैनेजमेंट ने दूसरी तिमाही की अर्निंग्स कॉल में FY26 में रेवेन्यू में Revlimid के अच्छे योगदान की उम्मीद जताई है। नुवामा के एनालिस्ट्स का भी कहना है कि कंपनी के लिए आगे अच्छी संभावना दिख रही है। कंपनी ने हाल में NRT का अधिग्रहण किया है, जिसका असर तीसरी तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू पर दिखेगा। इसके अलावा कंपनी कई नई दवाइयां लॉन्च करने वाली है। इनमें आर्थिराइटिस की दवा Abatacept, हड्डी की बीमारी से जुड़ी दवा Denomumab और ओंकोलॉजी की दवा Rituximab शामिल हैं। ये दवाएं 2026 या 2027 की शुरुआत में लॉन्च हो सकती हैं। कंपनी नेस्ले के साथ अपने ज्वाइंट वेचर के जरिए भी नए प्रोडक्ट्ल लॉन्च करने वाली है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।